Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
नगर परिषद कर्मियों और एस.टी.पी. टीम के सहयोग से हुआ कार्यक्रम संपन्न गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज साहिबगंज में स्काउट एंड गाइड्स (स्काउट एवं गाइड) द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान नगर परिषद के सफाईकर्मियों तथा एस.टी.पी. (Sewage Treatment Plant) टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व अंचलाधिकारी साहिबगंज बास्की नाथ टुडू एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड्स के सदस्यों ने एस.टी.पी. परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया और परिसर को…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आज साहिबगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध नियंत्रण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने की। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी एवं वरीय पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और अधिक सक्रिय बनाया जाए तथा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए। पुलिस अधीक्षक ने मादक…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला प्रशासन साहिबगंज की ओर से आज अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर महादेवगंज क्षेत्र में दो दुकानों पर छापामारी कर बड़ी मात्रा में HP गैस सिलेंडर बरामद किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छापामारी के दौरान सभी सिलेंडरों को संबंधित थाना द्वारा जब्त कर लिया गया है। उपायुक्त ने इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राशन दुकानों का निरीक्षण, उज्ज्वला सब्सिडी में देरी पर जताई नाराजगी इससे पूर्व उपायुक्त हेमंत सती ने शोभनपुर भट्टा स्थित संगीता स्वयं सहायता समूह एवं लक्ष्मी स्वयं सहायता…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह–2025 के अंतर्गत आज साहिबगंज समाहरणालय परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ रही ओवर स्पीडिंग की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जनमानस में संवेदनशीलता लाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को ओवर स्पीडिंग से होने वाले खतरे, सड़क दुर्घटनाओं में इसकी प्रमुख भूमिका तथा इससे होने वाली जनहानि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की 25वीं वर्षगांठ को विशेष रूप से मनाने के उद्देश्य से आगामी 11 नवम्बर 2025 को साहिबगंज में “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, साहिबगंज के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत सुबह 7:00 बजे साक्षरता चौक से होगी और समापन सिदो-कान्हू स्टेडियम में किया जाएगा। रन फॉर झारखंड को सफल बनाने के लिए हुई तैयारी बैठक कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय (डीएसओ), साहिबगंज में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं जननायक बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज साहिबगंज जिले में “डॉल्फिन संरक्षण-सह-वृहद गंगा स्वच्छता अभियान-2025” का भव्य शुभारंभ किया गया। यह अभियान 07 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जिले के विभिन्न गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में चलेगा, जिसमें स्वच्छता, जन-जागरूकता और डॉल्फिन संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उपायुक्त हेमंत सती ने दिया संदेश — “गंगा की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी” अभियान की शुरुआत के अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने कहा, “साहिबगंज झारखंड का एकमात्र ऐसा जिला है जहाँ गंगा उत्तरा-वाहिनी (उत्तर दिशा में…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार और छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) कुमार हर्ष ने आज बोरियो एवं बरहेट प्रखंड के कुल 5 सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में छात्र उपस्थिति मात्र 40 से 50 प्रतिशत पाई गई, जिस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने गहरी असंतुष्टि व्यक्त की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीएसई ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे तथा निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करें।…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।उपायुक्त हेमंत सती के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के अंतर्गत राजमहल प्रखंड स्थित लालमाटी प्रक्षेत्र का निरीक्षण भ्रमण किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने प्रक्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का स्थल पर जाकर गहन अवलोकन किया तथा सुधार एवं कार्यान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। समिति ने कृषक पाठशाला के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन गार्ड रूम, प्रशिक्षण भवन, कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस एवं शेड जैसे सिविल संरचनाओं का निरीक्षण किया। सदस्यों ने निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की गति की समीक्षा करते हुए आवश्यक तकनीकी सुझाव…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।साहिबगंज अंतर्गत राजमहल थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक दुकान से कुल 32 चोरी के एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के अनुसार, ग्राम कोयलाबाजार निवासी गुलजार शेख (पिता – तयब शेख) द्वारा चोरी के मोबाइल खरीद-बिक्री करने के साथ-साथ दुकान में चोरी के मोबाइलों के पार्ट्स बदलकर मरम्मत का कार्य किए जाने की बात सामने आई थी। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिले में घरेलू गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण के उद्देश्य से उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आज जिला सहकारिता विभाग, आपूर्ति विभाग एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले में विभिन्न 15 गैस डिस्ट्रीब्यूटरों द्वारा मनमाने ढंग से गैस सिलेंडर की बिक्री की प्राप्त शिकायतों पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की ठगी या अनियमितता…
