Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह–2025 के तहत साहिबगंज जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और कड़ी कार्रवाई दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला परिवहन विभाग द्वारा तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ के समीप सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने किया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने सभी छोटे-बड़े वाहनों की बारीकी से जांच की। विशेष रूप से ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, अवैध या अपूर्ण रजिस्ट्रेशन तथा इंश्योरेंस की कमी जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।पाकुड़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक 7 एमएम पिस्टल (मैगजीन के साथ), एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल द्वारा की गई, जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ दयानंद आजाद कर रहे थे। हत्या कांड से हुआ खुलासा दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पाकुड़ (मु०) थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में 55 वर्षीय मकबुल शेख की गोली मारकर…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में आमजन अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। उपायुक्त हेमंत सती ने प्रत्येक नागरिक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और तत्काल समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतें विभिन्न विभागों, योजनाओं एवं सेवाओं…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिले में शिक्षा और बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने शुक्रवार को निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि विद्यालय भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा का सुदृढ़ बुनियादी ढांचा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में साहिबगंज जिला पुलिस की ओर से आज जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने एक साथ स्वर मिलाकर राष्ट्रगान के प्रति अपनी श्रद्धा और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन देशभक्ति के माहौल में किया गया, जहां तिरंगे झंडे की शोभा और राष्ट्रगीत की गूंज से पूरा वातावरण ओतप्रोत हो उठा। इस सामूहिक गायन में पुलिस लाइन, समाहरणालय परिसर, स्टेशन चौक,…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।साहिबगंज पुलिस ने देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता पाई है। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मछली पट्टी के पास पुलिस ने दो युवकों को स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 06 आईफोन और 02 एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग पाँच लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक को 05 नवम्बर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी के मोबाइल लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजमहल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एंटी क्राइम चेकिंग लगाई। देर रात करीब 01:00 बजे…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।उपभोक्ताओं को सही माप और गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान पाकुड़ श्रीमती शशि संगीता बाड़ा ने गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत शिवम फ्यूल सेंटर (प्रो० अशोक कुमार) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षक द्वारा ईंधन की मात्रा और गुणवत्ता दोनों की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराना और पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के क्रम…
पाकुड़ जिले के सोनाजोड़ी के मत्स्यपालक की मिसाल – अनुपयोगी खदान को आजीविका का साधन बनाकर लिखी सफलता की नई कहानी गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण के क्षेत्र में पाकुड़ जिले के सोनाजोड़ी गांव के निवासी सैमुअल मुर्मू ने एक नई मिसाल कायम की है। राज्य सरकार की मत्स्य विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण योजना के तहत उन्होंने “केज कल्चर” तकनीक को अपनाकर अपने जीवन में आत्मनिर्भरता और सफलता की कहानी लिखी है। विशेष बात यह है कि सैमुअल मुर्मू ने पारंपरिक तालाब की जगह बंद पड़े खदान में मछली पालन की शुरुआत की। अनुपयोगी खदान को उपयोग में लाकर उन्होंने न…
दो दिनों में लंबित भुगतान निपटाने एवं प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।उप विकास आयुक्त पाकुड़ महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 14वें वित्त आयोग के तहत उपलब्ध अवशेष राशि के भुगतान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य 14वें वित्त आयोग से संबंधित EESL स्ट्रीट लाइट, रॉयल्टी, लेबर सेस, योजना एवं अन्य बकाया मदों में लंबित अवशेष राशि के शीघ्र निपटान की समीक्षा…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला निर्वाचन व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त हेमंत सती ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव एवं प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस में स्थापित सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म मूल्यांकन किया तथा सभी निर्वाचन सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि EVM और वीवीपैट की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने वेयरहाउस में…
