ठाकुर गंगटी(गोड्डा) प्रखंड क्षेत्र के बनियाडीह गांव में माल मंडरो भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल यादव के निवास पर भाजपा बूथ अध्यक्ष की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने उपस्थित बूथ अध्यक्षों व अन्य भाजपा के वरिष्ठ और ग्रामीण कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति निर्धारण, अगली रणनीति,आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने का उपाय,केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीणों के हितों में किए गए विभिन्न प्रकार की जन उपयोगी व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।आगामी 29 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को प्रत्येक बूथ पर दर्जनों कार्यकर्ताओं,समर्थकों,ग्रामीणों,किसानों, मजदूरों के साथ सुनते हुए सरल ऐप पर डाउनलोड करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता केवल जागरूक रहे और पार्टी का ऊपर से जो निर्देश आता है उसके अनुसार मेहनत के साथ काम करते रहें।निश्चित रूप से पार्टी के प्रत्याशियों की जीत होगी और झारखंड में भाजपा का परचम भी लहराएगा।बताया कि पूरे जिले क्षेत्र में वे जहां भी जा रहे हैं उधर बदलाव की बायार दिखाई पड़ रही है।प्रदेश की अधिकांश जनता वर्तमान महागठबंधन सरकार को बदलना चाहती है और भाजपा की सरकार लाना चाहती है।कहीं भी जाने पर ग्रामीण स्वयं सहयोग व समर्थन मुद्रा में भाजपाइयों से बात करने लगते हैं। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के अलावे मंडल प्रभारी जय किशोर महतो,पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सुमन, ठाकुर गंगटी मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव चौबे, माल मंडरो मंडल अध्यक्ष गोपाल यादव, महामंत्री धर्मेंद्र पंडित, कुंदन भगत, राजेश शाह, विनोद कुमार, बलराम ठाकुर,शिव बच्चन शाह साहित सभी शक्ति केंद्र के अध्यक्ष सभी बूथ अध्यक्ष आदि शामिल थे।
