आज दिनांक 27 जुलाई 2024 को जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति गोड्डा के द्वारा ,भाजपा नेता एवं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे जी के द्वारा लोक सभा में षड्यंत्र के तहत झारखंड राज्य का अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल,बिहार के कुछ जिले एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को लेकर यूनियन टेरिटरी बनाने के प्रस्ताव का आक्रोश पूर्ण विरोध करते हुवे जिला मुख्यालय के कारगिल चौक पर पुतला दहन किया गया। उपस्थित सभी नेताओ एवं कार्यकर्ताओं रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए,नरेंद्र मोदी हाय हाय,बीजेपी मुर्दाबाद,गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे हाय हाय एवं मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के ताकत का आवाज लगाते हुए वीर शिबू जिंदाबाद,हेमंत सोरेन जिंदाबाद,कल्पना सोरेन जिंदाबाद,जय झारखंड,यूनियन टेरिटरी का षड्यंत्र ,नही चलेगा – नहीं चलेगा के नारे लगाए। जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा झारखंड राज्य के खनिज संपदा पर बीजेपी का गिद्ध दृष्टि है जिसे झामुमो कभी सफल होने नही देगा। केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल में कहा भाजपा एक षड्यंत्रकारी पार्टी है।उसकी मंशा है की किसी न किसी रूप में झारखंड के खनिज संपदा को उद्योगपतिवके हाथो कैसे नीलम करे,इसके नए नए नुक्स निकाले जाते रहे है। जिसे झामुमो भली भांति परिचित है। जिसे किसी भी सूरत में साकार होने नही देगी। वही उधोग पति के दलाल गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के षड्यंत्रकारी मंशा को किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन, केन्द्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल,जिला सचिव मो अजीमुद्दीन, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह,जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव,श्याम हेंब्रम,कौशलेंद्र टुडू ,गोड्डा नगर कोषाध्यक्ष सुमन कुमार,नगर संगठन सचिव फिरदौश आलम, गोड्डा सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो,उपाध्यक्ष विकास हजारी, वरिष्ट नेता प्रेम नंदन मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष सोम मरांडी, सदर प्रखंड कार्यकरिब् सचिव संत लाल मरांडी, युवा झामुमो नगर नेता बड़कू अंसारी, बंटी अंसारी,इमरान अंसारी,इकबाल अंसारी,छोटू अंसारी, दिलकश अंसारी,फैयाज अंसारी, जेम्स मरांडी, श्यामल रामदास,पोड़ैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य सह अध्यक्ष ताला बाबू हंसदा, अटाउल अंसारी, गौतम कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कयूम अंसारी, युवा नेता आशीष कुमार,रंजीत कुमार, अरफात आलम,सुरेंद्र कुमार,अनिल कुमार, बोरीजोर्बो प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी, सचिव निसार अहमद, माहिर अंसारी, कुर्बान अंसारी, मो आलम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन हेंब्रम,राजेश हंसदा, प्रकाश मंडल , हरेराम मांझी, रौशन कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
— राजेश मंडल
केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रवक्ता जिला झामुमो गोड्डा।

