जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) की बैठक संपन्न दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश
जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC), गोड्डा की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने, पर्यटन स्थलों के विकास तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान माननीय मंत्री झारखंड सरकार उद्योग श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग श्री संजय यादव, माननीय विधायक विधायक बोरियो श्री धनंजय सोरेन,माननीय मंत्री, महागामा के प्रतिनिधि, जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा श्रीमती अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक गोड्डा श्री मुकेश कुमार, उपविकास आयुक्त, गोड्डा श्री दीपक कुमार दूबे, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर श्री पवन बाघ ,जिला खेल पदाधिकारी डॉ0 प्राण महतो सहित परिषद के अन्य सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने जिले में पर्यटन क्षेत्र के विकास को लेकर अपने-अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।
बैठक में “बी” श्रेणी अंतर्गत अधिसूचित पर्यटक स्थल योगिनी स्थान ,एवं सुंदर डैम, “सी”श्रेणी अंतर्गत अधिसूचित पर्यटक स्थल सिंहेश्वर नाथ धाम,बायोडायवर्सिटी,पार्क, बसंतराय तालाब, दामाकोल जलप्रपात ,”डी”श्रेणी अंतर्गत अधिसूचित पर्यटक स्थल,चिहारीपीठ,सिंहवाहिनी मंदिर,अशोक स्तम्भ,मुलर्स टैंक तालाब,राजकचहरी तालाब,महड़ी धाम,शिवमंदिर,बोहरा काली मंदिर ,माधुरी प्राचीन दुर्गा मंदिर,बक्सरा दुर्गा मंदिर,नारायणपुर झरना,गोविन्दपुर पहाड़ की जानकारी साक्षा की गई।
बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण तथा वहां आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा की गई। इसके अंतर्गत पर्यटन स्थलों तक बेहतर सड़क संपर्क, स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
*माननीय मंत्री के द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिनके समुचित विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी। उन्होंने पर्यटन स्थलों के विकास से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया।* बैठक में पर्यटन संवर्धन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही बताया गया कि पर्यटन स्थलों के विकास में स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यटन गतिविधियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। बैठक के अंत में परिषद के सदस्यों द्वारा पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया तथा संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए