पुलिस एसोसिएशन शाखा गोड्डा का चुनाव निर्विरोध राजेश पांडेय उपाध्यक्ष करम सिंह मुंडा मंत्री बने गोड्डा में पुलिस एसोसिएशन शाखा गोड्डा का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ संपन्न राजेश पांडेय निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए वहीं सचिव पद के लिए ए एस आई करम सिंह मुंडा दूसरे प्रत्याशी के बीच काफी कड़ा मुकाबला रहा कुल 275 मत था जिसमें 155 मत पड़े कर्म सिंह मुंडा को 72 मत प्राप्त हुआ वहीं एस आई अशोक कुमार दुबे को 71 मत प्राप्त हुआ है वहीं करम सिंह मुंडा एक मत से विजय घोषित किए गए एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हुआ चुनाव परिणाम घोषित होते ही फूल माला से भव्य स्वागत किया गया एवं मिठाई बांटकर आपस में खुशी व सौहार्द का माहौल दिखा साथ ही चुनाव परिणाम घोषित होते ही गोड्डा जिला के सभी थाना प्रभारी व सभी पदाधिकारी के द्वारा बधाई का लगा तांता अनुशासित रहते हुए गोड्डा के सभी पुलिस पदाधिकारीयों में खुशी का माहौल दिखा

