गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहिबगंज
झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर एवं प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक रविवार को राजमहल जिला परिषद विवाह भवन सभागार में प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह पहली बार राजमहल पहुंचे, जहां नगर एवं प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती पंचायत स्तर तक सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नगर एवं प्रखंड कमेटियों से पंचायत और वार्ड कमेटियों का त्वरित विस्तार करने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और मुख्यमंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

युवा मोर्चा जिला सचिव मो. मारूफ ने कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजीव सामू हेंब्रम, जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, वरिष्ठ नेता प्रो. नज़रुल इस्लाम, घीसू शेख, जिला सचिव सुरेश टुडू समेत कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।
मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा, एकलाखुर रहमान, अब्दुल बारीक शेख, केताबुद्दीन शेख, काजू मल्लिक, अयुब अली, विश्वजीत मंडल, दुर्गा मंडल, विकास यादव, अजय दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।