आज दिनांक 22 दिसंबर 2023 को गोड्डा जिला इंडिया गठबंधन दल के द्वारा जिला झामुमो अध्यक्ष वासुदेव सोरेन एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव जी के अगुवाई में वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा 142 सांसदों का निलंबन के विरोध में ,लोकतंत्र के हत्या करने के विरोध में ,रोष पूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन सर्वप्रथम झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल एवं प्रदेश युवा मोर्चा कांग्रेस के सचिव विकास सिंह के द्वारा रौतला चौक अवस्थित सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा का सफाई कर सभी गठबंधन दल के नेता सैकड़ो की संख्या में जमा हुए ।और सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा स्थल रौतारा से संपूर्ण बाजार भ्रमण करते हुए शहीद स्तंभ गांधी मैदान पर समाप्त किया गया। शहर भ्रमण और प्रदर्शन के दरमियान इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने 142 संसद का निलंबन रद्द- करो ,रेड – करो, लोकतंत्र का गला घोटना ,बंद करो, लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो। बीजेपी हाय हाय,नरेंद्र मोदी हाय हाय ,गोड्डा सांसद हाय हाय,आदि नारे लगाते हुए शहीद स्तंभ पहुंचकर प्रदर्शन को समाप्त किया गया। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य घनश्याम यादव ,विनोद मुर्मू ताला बाबू हसदा, गोंडा जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता राजीव मिश्रा कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनी झा, सुनीता देवी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महबूब आलम अंसारी, झामुमो नेता प्रेम नंदन मंडल, कृष्ण मुर्मू, सुल्तान अहमद ,इरफान आलम, किंकर चौहान ,विजय महतो ,गोड्डा सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, कांग्रेस नेता अकबर अली, कांग्रेस पूर्व विधायक राजेश रंजन ,जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष सरवन मंडल, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह, जिला सचिव मोहम्मद अजीमुद्दीन, झामुमो नेत्री मेरी सोरेन आदि सैकड़ो इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रोष पूर्ण प्रदर्शन किया।
-राजेश मंडल
केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष,झामुमो गोड्डा।


