शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा
झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 के सुचारु, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा:- SURAJ MANDAL INTER COLLEGE PORAIYAHAT ,MS PORAIYAHAT (BOYS),(+2) HS PORAIYAHAT,HOLY FAMILY GIRLS HS PORAIYAHAT,ST. FRANCIS HS PORAIYAHAT का निरीक्षण किया गया।
*निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, केंद्र अधीक्षक एवं वीक्षक की उपस्थिति, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्न पत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित व्यवस्था, परीक्षार्थियों की पहचान प्रक्रिया की जांच की गई। उन्होंने सुनिश्चित किया कि परीक्षा संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की कोई संभावना न रहे।*
*अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित केंद्राधीक्षकों एवं दंडाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा और निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।*
*निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही केंद्र परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक तथा परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।*
*जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा सकें।*
*निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी पोड़ैयाहाट, एवं अंचलाधिकारी पोड़ैयाहाट सहित सेंटर सुपरीटेंडेंट मौजूद रहे।*