गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी सह सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव,प्रमुख सुंदरपहाड़ी- श्रीमती प्रमिला टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती मोनिका बास्की, अंचलाधिकारी श्री प्रकाश बेसरा, झारक्राफ्ट से श्री अब्दुल कादिर, अग्र परियोजना गोड्डा से श्री जुनेद, तिलाबाद पंचायत के मुखिया राजेन्द्र सोरेन, कर्माटांड़ पंचायत की मुखिया मीना मुर्मु, बदलाव फाउण्डेशन के सचिव अरबिंद कुमार एवं Transform Trade के पवन कश्यप उपस्थित रहे।
इस दौरान उपायुक्त के द्वारा आश्रम में तसर कताई- बुनाई, बकरी पालन, पत्तल प्लेट, सरसों तेल मिल एवं परियोजना कार्यालय का निरक्षण किया एवं सरसो तेल मिल का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बदलाव फाउन्डेशन के सचिव श्री अरबिंद कुमार ने बदलाव फाउण्डेशन के द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं LIC MFL संगम परियोजना की जानकारी दी उन्होंने बताया कि संगम परियोजना के अन्तर्गत महिलाओं को 50 दिनों का प्रशिक्षण तसर सुत कताई पर दिया गया है जिसे आज के दिन प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र दिया जाना है।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए तसर एक अच्छा अवसर है एवं बदलाव फाउण्डेशन झारक्राफ्ट,जेएसएलपीएस प्लाश ब्रांड मिलकर आदिवासी महिलाओं की जिंदगी में एक अच्छा बदलाव ला सकते है। झारक्राफ्ट से 90% अनुदान पर बुनियादी चरखा भी दिया जा रहा है जिसका लाभ महिलाएं ले सकती हैं।
इस दौरान बदलाव फाउण्डेशन द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान टॉन्सफॉम ड्रेड के द्वारा पहाड़िया महिला एकता कृषक उत्पादक कंपनी (FPO) द्वारा परंपरागत बीज का प्रर्दशन एवं ग्राम स्वशासन अभियान द्वारा ग्राम सभा को सशक्त बनाने की पहल की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त के द्वारा उपस्थित महिलाओं को पशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।