विधायक कल्पना सोरेन ने बजट सत्र के बाद पति हेमंत सोरेन और विधायकों के साथ मनाया जन्मदिन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का आज 40वां जन्मदिन है। इस अवसर पर कल्पना ने बजट सत्र के बाद पति हेमंत और पार्टी विधायकों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। कल्पना ने अपने जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की है।
