Thursday, 22 October 2026
Current Khabar

काशी की तर्ज पर जमुआ पंच मंदिर में हुई भव्य महाआरती, भक्ति में लीन दिखे श्रद्धालु।

A
Amit Kumar reporter
📅 22 Oct 2026, 11:08 AM IST
👁 65 views
काशी की तर्ज पर जमुआ पंच मंदिर में हुई भव्य महाआरती, भक्ति में लीन दिखे श्रद्धालु।
विजयादशमी के अवसर पर जमुआ स्थित पंच मंदिर प्रांगण में काशी की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। मिर्जागंज निवासी गिरधर गोपाल साव की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आए।
गिरधर गोपाल साव ने बताया कि क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ पिछले वर्ष भी महाआरती कराई गई थी। मां की कृपा बनी रही तो हर साल इसका आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष विजय यादव, जमुआ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, ललन यादव, अमित यादव, राजेंद्र राय, गुड्डू यादव, महेंद्र यादव, पंकज साव, अनूप साव और अमन साव सहित कई लोग मौजूद रहे।
Share this article