04 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

रेलवे स्टेशन के समीप होटल ATN TOWER का हुआ भव्य उद्घाटन, विधायक निसात आलम ने फीता काटकर किया शुभारंभ

प्रिंस मिश्रा
प्रिंस मिश्रा reporter
📅 27 Oct 2026, 06:24 PM IST
👁 13 views
WhatsApp Facebook
रेलवे स्टेशन के समीप होटल ATN TOWER का हुआ भव्य उद्घाटन, विधायक निसात आलम ने फीता काटकर किया शुभारंभ
बरहरवा शहर में मंगलवार को होटल के क्षेत्र में एक नए प्रतिष्ठान HOTEL ATN TOWER का विधिवत शुभारंभ हुआ। होटल का उद्घाटन पाकुड़ विधायक श्रीमती निसात आलम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व मंत्री जनाब आलमगीर आलम सहित स्थानीय ग्रामीण, गणमान्य लोग एवं अन्य अतिथिगण मौजूद रहे।
बिंदुधाम रोड, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित HOTEL ATN TOWER में आगंतुकों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। होटल में AC ROOM, PARTY HALL, RESTAURANT एवं PARKING की सुविधा उपलब्ध है। रेलवे स्टेशन के समीप होने के कारण बाहर से बरहरवा आने वाले यात्रियों, व्यवसायियों, पर्यटकों एवं अन्य लोगों के लिए यहां ठहरना काफी सुविधाजनक होगा।

उद्घाटन के अवसर पर विधायक निसात आलम ने होटल संचालक एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बरहरवा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इस प्रकार के आधुनिक होटल की आवश्यकता थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि HOTEL ATN TOWER स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा और आतिथ्य प्रदान करेगा।

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने भी होटल के शुभारंभ पर संचालक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शहर में नई सुविधाओं और बेहतर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं और क्षेत्र के विकास को गति मिलती है।

होटल प्रबंधन की ओर से उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की भी घोषणा की गई है। 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक होटल की सेवाओं पर 25 प्रतिशत विशेष उद्घाटन छूट दी जाएगी। होटल प्रबंधन ने लोगों से इस विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। होटल के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने होटल में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

HOTEL ATN TOWER का पता: बिंदुधाम रोड, रेलवे स्टेशन के निकट, बरहरवा, साहिबगंज – 816101।