03 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

बिजली विभाग की लापरवाही से एक ही परिवार में दो की मौत गोड्डा

Nilkant Arya
Nilkant Arya reporter
📅 29 Oct 2026, 02:56 PM IST
👁 354 views
WhatsApp Facebook
बिजली विभाग की लापरवाही से एक ही परिवार में दो की मौत गोड्डा
गोड्डा के अमरपुर में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से एक परिवार के दो सदस्यों की मौत

गोड्डा। सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरपुर के लालडंगाल गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गिरने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह दुर्घटना लालडंगाल के बहियार आर्य समाज मंदिर के समीप हुई। मृतकों में धनकिशटा मंडल (उम्र लगभग 65 वर्ष) और उनकी बहू पुतली देवी (उम्र लगभग 35 वर्ष) शामिल हैं।

परिजनों के अनुसार दोनों धान के खेत देखने गए थे और बकरी चरा रहे थे। बकरी को पकड़ने के दौरान वे गिरे हुए तार के संपर्क में आ गए। उसी समय खेत में 11 हजार वोल्ट का तार गिरा था। बारिश होने के कारण करेंट पूरे क्षेत्र में फैल गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिजली विभाग को दी। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की टीम नहीं पहुँची थी।