03 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

गोड्डा के अमरपुर में जर्जर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ससुर-बहू की मौत; पीड़ित परिवार से मिलकर विधायक ने जताया गहरा शोक, 15 दिनों के अंदर मुआवजे का दिया आश्वासन।*

Nilkant Arya
Nilkant Arya reporter
📅 30 Oct 2026, 04:24 PM IST
👁 239 views
WhatsApp Facebook
गोड्डा के अमरपुर में जर्जर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ससुर-बहू की मौत; पीड़ित परिवार से मिलकर विधायक ने जताया गहरा शोक, 15 दिनों के अंदर मुआवजे का दिया आश्वासन।*
*गोड्डा के अमरपुर में जर्जर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ससुर-बहू की मौत; पीड़ित परिवार से मिलकर विधायक ने जताया गहरा शोक, 15 दिनों के अंदर मुआवजे का दिया आश्वासन।*

​गोड्डा:
पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर पंचायत में 11 हजार वोल्ट के जर्जर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई एक ही परिवार के दो सदस्यों (ससुर और बहू) की अकाल मौत के मामले में आज पीड़ित शोकसंतप्त परिवार के घर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की गई तथा उन्हें ढांढस बंधाया गया। इस दुखद अवसर पर बिजली विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नवल साह, पंचायत अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
​आर्थिक सहयोग और तत्काल सहायता:
इस मर्माहत कर देने वाली घटना के बाद पीड़ित परिवार को तुरंत राहत पहुँचाने के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इसके साथ ही, बिजली विभाग की तरफ से भी तत्काल सहायता राशि परिजनों को उपलब्ध कराई गई है।
​15 दिनों के भीतर 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन:
इस हृदय विदारक दुर्घटना को लेकर तुरंत बिजली विभाग के सीएमडी (CMD) एवं सचिव से दूरभाष पर गंभीर वार्ता की गई। परिजनों को आश्वस्त किया गया है कि सरकार की ओर से दोनों मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि आगामी 15 दिनों के अंदर हर हाल में दिलाई जाएगी।
​जर्जर तारों को जल्द बदलने के कड़े निर्देश:
घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में जितने भी जर्जर और खतरनाक हाईटेंशन तार लटके हुए हैं, उन्हें युद्धस्तर पर जल्द से जल्द बदला जाए, ताकि आम जनता की जान सुरक्षित रह सके।
​"इस दुख की घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिवार को यह असीम वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"