26 जनवरी 2024 को 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर “मांझी परगना शासन व्यवस्था गोपलाडीह,”सदर प्रखंड गोड्डा के दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में अपने झामुमो समिति जिसमे गोड्डा सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो,नगर झामुमो समिति अध्यक्ष अजय कुमार देवा,जिला झामुमो किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव मिर्धा,जिला परिषद गोड्डा पश्चिमी सदस्य पंकज यादव के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ,पारितोषिक वितरण किया।
खेल प्रतियोगिता में स्लो मोटर साइकिल रेस के प्रतिभागी,ग्राम बिशाहा के एलेक्स हेंब्रम (प्रथम),ग्राम सांझर के मनोज सोरेन (द्वितीय),कुर्सी रेस के प्रतिभागी चंदमुनि मरांडी( प्रथम),सोहाती मुर्मू(द्वितीय),100 मीटर दौड़के प्रतिभागी ग्राम गंगटा के अंशराज हंसदा(प्रथम),ग्राम तेतरिया के आशीष मुर्मू(द्वितीय),चप्पल रेस के प्रतिभागी ग्राम हरियारी के प्रमिला सोरेन(प्रथम),ग्राम महाडा के उर्मिला मुर्मू(द्वितीय),आर्यन कुमार ग्राम गोपालाडीह के( तृतीय),बैलून फोड़ प्रतियोगिता के – ग्राम गोपालाडीह के महारानी सोरेन (प्रथम),गोपालाड़ीह के ही सकुंतला सोरेन (द्वतीय),आर्यन (तृतीय)और अंत में मुख्य आकर्षक प्रतियोगिता फुटबॉल के प्रतिभागी टीम झारखंड सोसाइटी गोड्डा को प्रथम पुरुस्कार स्वरूप 30000.00 (तीस हजार रूपए), फूलो झानो क्लब गंगटा को द्वितीय पुरस्कार 20000.00(बीस हजार रूपए),जामुवा टीम को तृतीय पुरूस्कार स्वरूप 7000.00(सात हजार रूपए)और चतुर्थ पुरुस्कार स्वरूप FC लाग तिति टीम को700.00(सात सौ रूपए) दिया गया।
खेल प्रतियोगिता समारोह के कप्तान अजय टुडू,उपकप्तान अरबिंद सोरेन,अध्यक्ष सुभाष सोरेन,सचिव सुशील मुर्मू,कोषाध्यक्ष बैद्धनाथ टुडू,सदस्य सुरेश टुडू,सुकदेव मुर्मू,मनोज सोरेन,पंकज टुडू,एतबारी टुडू,प्रीतम सोरेन,राज कुमार सोरेन, बास्की ठाकुर,अशोक मरांडी आदि लोगों ने खेल प्रतियोगिता का संचालन किया।
जय झाखण्ड — जोहार!
—- राजेश मंडल
केंद्रीय समिति सदस्य
सह पूर्व जिला अध्यक्ष
सह प्रवक्ता
जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति
गोड्डा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
26 जनवरी 2024 को 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर “मांझी परगना शासन व्यवस्था गोपलाडीह,”सदर प्रखंड गोड्डा के दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह
Related Posts
Add A Comment