गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहेबगंज
जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास एवं सेवा वितरण प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में साहेबगंज जिले में लगातार पहलें की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज साहेबगंज सदर प्रखंड के ब्लॉक सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों को अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान करना, उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना तथा सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जो ज्ञान और सेवा के प्रतीक स्वरूप संपन्न किया गया। इसके उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री बसुकीनाथ टुडू ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका लक्ष्य जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि जिला स्तर पर श्री शशि कुमार रॉय एवं श्री विवेक राज ने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर अब ब्लॉक मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी संभाली है। आने वाले समय में ये दोनों प्रशिक्षक पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण देकर अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।
इसके बाद जिला प्रशिक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा ने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यान्वयन की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मियों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को रेखांकित किया।

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह ब्लॉक प्रशिक्षक श्री शशि कुमार रॉय ने अभियान की मूल भावना और लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने और जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी बसुकीनाथ टुडू, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह ब्लॉक प्रशिक्षक शशि कुमार रॉय, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा शंकर कुमार, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी तपन कुमार, बीपीएम, स्वास्थ्य विभाग मनोज कुमार यादव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार साह, सांख्यिकी सहायक सतेन्द्र प्रसाद, समन्वयक, पीएम आवास योजना श्रीमती वंदना झा, समन्वयक, 15वां वित्त आयोग सुश्री प्रीति झा, पंचायत सचिव अनवरुल हक, सुश्री अनामिका सोरेन, श्री मतला टुडू, श्री शफीक अनवर, कंप्यूटर सहायक विवेक राज, सौरव कुमार, श्री राजेश कुमार, ग्राम रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं अन्य ग्रामीण प्रतिनिधिगण उपस्थित थें।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने आदि कर्मयोगी अभियान की शपथ ग्रहण की। उन्होंने यह वचन दिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा सदैव जनजातीय समुदायों की सेवा में तत्पर रहेंगे।
यह एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम साहिबगंज जिले में जनजातीय सशक्तिकरण एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण, प्रेरणादायक और प्रभावी कदम के रूप में संपन्न हुआ।