राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव बोले — “विकसित भारत का सपना आत्मनिर्भर भारत से ही साकार होगा”
गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहिबगंज।
राजमहल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उधवा प्रखंड स्थित श्रीधर पंचायत भवन में आज राधानगर मंडल भारतीय जनता पार्टी की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे पूरा करने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से ही संभव है। जब तक हर भारतीय आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे नहीं आएगा, तब तक राष्ट्र की संपूर्ण प्रगति अधूरी रहेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग में आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। यह अभियान आम जन की भागीदारी से ही सफल होगा।”

कार्यशाला की अध्यक्षता राधानगर मंडल के महामंत्री श्री तमाल मंडल ने की। कार्यक्रम के प्रभारी श्री पंकज घोष, सह प्रभारी श्री वरुण मंडल, तथा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री कमलेश मंडल ने कार्यशाला का संचालन किया।

इस अवसर पर मंडल के सभी वरिष्ठ और युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत” के विज़न को धरातल पर उतारने के लिए अपने-अपने स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।
राधानगर मंडल भाजपा ने आयोजित की आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला
राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव बोले — “विकसित भारत का सपना आत्मनिर्भर भारत से ही साकार होगा”