गोड्डा, प्रतिनिधि।
Sidhu Kanhu Digital Library में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी की बदहाल व्यवस्था को लेकर आवाज उठाई है। छात्रों का कहना है कि जिस उद्देश्य से इस लाइब्रेरी की स्थापना की गई थी,वर्तमान स्थिति उससे बिल्कुल विपरीत है।

विद्यार्थियों के अनुसार लाइब्रेरी में कई बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
मच्छरों का प्रकोप:
शाम के समय लाइब्रेरी में अत्यधिक मच्छर हो जाते हैं, जिससे छात्रों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है।

इंटरनेट की खराब स्थिति:
डिजिटल लाइब्रेरी होने के बावजूद इंटरनेट सेवा काफी कमजोर है। कई बार घंटों तक इंटरनेट बंद रहता है, जिससे ऑनलाइन पढ़ाई बाधित होती है।
पुस्तकों की कमी:
लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी कई जरूरी किताबें उपलब्ध नहीं हैं, जिससे छात्रों को बाहर से किताबें खरीदनी पड़ रही हैं।

एसी की खराब व्यवस्था:
लाइब्रेरी में कुल 5 एसी लगे हैं, लेकिन केवल 1 ही चालू है। बाकी एसी या तो खराब हैं या उन्हें चलाया नहीं जाता, जिससे गर्मी में छात्रों को दिक्कत होती है।
डिजिटल सुविधा ठप:
लाइब्रेरी का नाम “डिजिटल” होने के बावजूद कंप्यूटर युक्त डिजिटल हॉल अभी तक शुरू नहीं किया गया है, जबकि यह 2024-25 योजना के अंतर्गत प्रस्तावित था।
विद्यार्थियों की मांग:
विद्यार्थियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द
* मच्छर नियंत्रण (फॉगिंग) कराया जाए
* इंटरनेट सुविधा दुरुस्त की जाए
* नई पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए
* सभी एसी को ठीक कर चालू किया जाए
* डिजिटल हॉल को शुरू किया जाए
यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो विद्यार्थियों की पढ़ाई पर इसका सीधा असर पड़ेगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस ओर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।

