40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शामिल होंगे साहिबगंज के युवा खिलाड़ी — विवेक यादव, परमा हांसदा, संतोष मुर्मू, एमानुएल किस्कू और हुस्नारा प्रवीण
गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहिबगंज।
जिले के लिए गौरव का क्षण है कि यहां के पांच एथलीटों का चयन झारखंड राज्य टीम में हुआ है। ये सभी खिलाड़ी 10 से 14 अक्टूबर 2025 तक भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में होने वाली 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
यह आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली और उड़ीसा एथलेटिक्स संघ द्वारा किया जा रहा है।

चयनित खिलाड़ियों में विवेक यादव (जेवलिन थ्रो), परमा हांसदा (लंबी कूद व मेडले रिले), संतोष मुर्मू (ट्रायथलन ग्रुप-ए), एमानुएल किस्कू (80 मीटर हर्डल्स व मेडले रिले) तथा हुस्नारा प्रवीण (लंबी कूद) शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों ने हाल ही में 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (22-24 सितम्बर) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते थे। उनकी मेहनत और प्रदर्शन के आधार पर ही झारखंड टीम में चयन हुआ है।
उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि जिले के खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर आईटीडीए निदेशक संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष समेत जिले के कई अधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद थे।