
रांची, प्रतिनिधि।
मुख्यमंत्री से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव श्री अबूबकर सिद्दीक पी. ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 16 से 18 जून 2026 तक रांची के में आयोजित होने वाले “झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।