Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar office
साहिबगंज, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) साहिबगंज नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को स्वामी विवेकानंद चौक स्थित राजमहल के पूर्व विधायक के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर महामंत्री बिक्रम दास ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना रहा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए…
उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दिए निर्देश – निष्पक्ष, पारदर्शी व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा कराना सुनिश्चित करें साहिबगंज, प्रतिनिधि।झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची के निर्देशानुसार यह परीक्षा 19 अप्रैल, 2026 (रविवार) को जिले के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को…
गोड्डा, प्रतिनिधि। Sidhu Kanhu Digital Library में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी की बदहाल व्यवस्था को लेकर आवाज उठाई है। छात्रों का कहना है कि जिस उद्देश्य से इस लाइब्रेरी की स्थापना की गई थी,वर्तमान स्थिति उससे बिल्कुल विपरीत है। विद्यार्थियों के अनुसार लाइब्रेरी में कई बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। मच्छरों का प्रकोप: शाम के समय लाइब्रेरी में अत्यधिक मच्छर हो जाते हैं, जिससे छात्रों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है। इंटरनेट…
करंट खबर के प्रधान संपादक नूर हसन को थाने से ही किया गया गिरफ्तार, समाज में आक्रोश गोड्डा, प्रतिनिधि। गोड्डा जिले में पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। करंट खबर के प्रधान संपादक नूर हसन को शनिवार देर शाम गोड्डा टाउन थाना परिसर से गिरफ्तार किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि नूर हसन स्वयं किसी मामले की जानकारी लेने थाना पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नूर हसन लंबे समय से…
विस्फोट व कोच पटरी से उतरने की काल्पनिक घटना पर आधारित अभ्यास, विभिन्न विभागों ने मिलकर दिखाया बेहतरीन समन्वय साहिबगंज, संवाददाता। रेलवे परिसरों में यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मालदा मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास 31 मार्च 2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ श्री आशिम कुमार कुल्लू के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक आपातकालीन स्थिति तैयार की…
मालदा मंडल में सुरक्षा अभियान के तहत जांच के दौरान मिली बड़ी सफलता, आरोपियों को GRP के हवाले बरहरवा/फरक्का, संवाददाता। रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मालदा मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान RPF ने करीब ₹9.15 लाख मूल्य का मादक पदार्थ (गांजा) बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 मार्च 2026 को मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीम कुमार…
रात ढाई बजे हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं; सुबह कड़ी मशक्कत के बाद पंडाल को किया गया सीधा साहिबगंज, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित बड़ी चैती मंदिर परिसर में महाभारत पर आधारित लगभग 70 फीट ऊंचा भव्य पंडाल देर रात अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा। घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पंडाल गिरने के कारण मंदिर के समीप से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-80) पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे वाहनों और आम लोगों का…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय (ट्राइबल) गेम्स में साहिबगंज जिले की प्रतिभा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। 25 मार्च से 03 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले से एक एथलीट और दो कोचों का चयन किया गया है, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जिला खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एमानुएल किस्कू का चयन 110 मीटर हर्डल्स एवं 4×100 मीटर रिले स्पर्धा के…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर साहिबगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल ने संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया तथा असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों द्वारा शांति भंग करने की किसी भी कोशिश पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस जवानों को विभिन्न परिस्थितियों…
बरहरवा/पतना, प्रतिनिधि। आगामी रामनवमी महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बरहरवा एवं पतना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने किया। फ्लैग मार्च बरहरवा के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान मेन रोड, सब्जी मंडी रोड, थाना रोड, कुशवाहा टोला, बिन्दुधाम पथ, पतना – पलटनिया रोड से होते हुए बिंदवासिनी मंदिर तक सुरक्षा बलों ने पैदल मार्च किया। पूरे मार्ग में पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का…