Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar office
साहिबगंज, प्रतिनिधि। झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 का आयोजन रविवार को साहिबगंज जिला मुख्यालय के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में राजस्थान इंटर स्कूल, पब्लिक हाई स्कूल, ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम), साहिबगंज कॉलेज, सेंट जोसफ एकेडमी, जवाहर नवोदय विद्यालय, संध्या इंटर कॉलेज, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, अपग्रेड नगरपालिका गर्ल्स हाई स्कूल तथा पीएम श्री अपग्रेड मिडिल स्कूल, बड़ापंचगढ़…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। जिला व्यवहार न्यायालय, साहिबगंज में अब मामलों की फाइलिंग ई-कोर्ट प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। इस दिशा में रविवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित लोक अदालत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता लिपिकों को ई-फाइलिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज द्वारा झालसा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जो जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अमरेंद्र कुमार मोहंती ने बताया कि ई-कोर्ट फाइलिंग प्रक्रिया अब प्रारंभ हो चुकी है और अधिवक्ताओं…
साहिबगंज, संवाददाता। अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन एवं मंथन संगठन ने संयुक्त रूप से ‘सतर्कता दिवस’ मनाया। इस पहल का उद्देश्य बाल अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विवाह निषेध अधिकारी तथा आशा यूनिटों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। जिला प्रशासन और मंथन संगठन द्वारा पंचायतों, स्कूलों और विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जागरूकता…
बरहरवा, प्रतिनिधि। बरहरवा क्षेत्र स्थित नागेश्वरी देवी कन्या उच्च विद्यालय के समीप नव-निर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां एवं श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा निर्धारित स्थल से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-42/26, नामजद प्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद मुजीबुर रहमान (पिता- अबु सईद, निवासी- लाल बथानी सरपंच टोला, थाना मुफ्फसिल, जिला साहिबगंज) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर BNS की विभिन्न धाराओं 126(2), 115(2), 109(1), 329(4), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कोटालपोखर, संवाददाता। स्थानीय थाना प्रांगण में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बाजार के बड़ी संख्या में व्यवसायियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो ने की। इस अवसर पर एएसआई सुबास दास एवं गुलनाज बेगम भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा व्यापारियों के बीच सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। थाना प्रभारी ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के दिनों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि…
बोरियो, संवाददाता। बोरियो प्रखंड अंतर्गत बाँझी स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक स्थल पर रविवार को बाँझी गोली कांड के स्मरण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में सिद्धो-कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू ने विशेष रूप से भाग लेते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने लोगों…
धर्म की रक्षा के लिए लिया था अवतार, गोष्ठी में वक्ताओं ने बताई महत्ता साहिबगंज, संवाददाता। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मारवाड़ी ब्राह्मण छोटी धर्मशाला में श्री परशुराम अखाड़ा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण पंचायत समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई तथा ध्वजारोहण किया गया। पूजन के उपरांत शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा चौक बाजार, पटेल चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड…
बरहेट, संवाददाता। साहिबगंज जिला भाजपा के उपाध्यक्ष खगेंद्र साह की मां का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों का घर पर तांता लग गया। निधन की सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव एवं भाजपा नेता मंडल मुर्मू रविवार को बरहेट प्रखंड अंतर्गत उनके पैतृक गांव कुसमा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल खगेंद्र साह एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अंतिम…
साहिबगंज, संवाददाता। शहर के पुरानी साहिबगंज गंगा घाट पर रविवार को स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक 19 वर्षीय युवक गंगा की तेज धारा में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड्डा निवासी 19 वर्षीय निशांत कुमार अपने एक साथी के साथ गंगा घाट पर स्नान करने आया था। स्नान के दौरान दोनों युवक अनजाने में गहरे पानी की ओर बढ़ गए और अचानक संतुलन खो बैठे, जिससे वे डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने जब दोनों…