Author: Current Khabar office

पतना, संवाददाता। धार्मिक नगरी पतना स्थित माँ बिंदुवासिनी मंदिर प्रांगण सोमवार को आस्था, श्रद्धा और उत्साह के संगम का साक्षी बना, जब अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान राम की 41 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा तथा सीता जलकुंड निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया। प्रातः करीब 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच यह ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ। भव्य आध्यात्मिक व पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा क्षेत्र बिन्दुधाम प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर के मुख्य पुजारी गंगा बाबा ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया। प्रबंध…

Read More

बोरियो, संवाददाता। साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत धोगड़ा गांव में एक महिला के डायरिया से पीड़ित होने पर स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से उसकी स्थिति में सुधार हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार धोगड़ा गांव निवासी पक्कू मरांडी (25) को सोमवार रात अचानक उल्टी एवं कै-दस्त की गंभीर शिकायत हुई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बोरियो के प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल स्वास्थ्यकर्मी को गांव भेजा। प्राथमिक जांच के बाद पीड़िता को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया।…

Read More

पहले सेमीफाइनल में संत जेवियर बी को वॉकओवर, दूसरे में संत जेवियर ए की शानदार जीत साहिबगंज, संवाददाता। ज़िला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय सिदो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जूनियर टी-20 टूर्नामेंट के तहत सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मुकाबला संत जेवियर बी और जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच निर्धारित था, लेकिन नवोदय विद्यालय की टीम मैदान पर उपस्थित नहीं हो सकी। इसके चलते संत जेवियर बी की टीम को वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया। दिन का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला संत जेवियर ए और बोरियो सुपर किंग के बीच खेला गया, जो…

Read More

साहिबगंज, प्रतिनिधि। यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने तथा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा शनिवार को साहिबगंज में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध की रोकथाम तथा यात्रियों में विश्वास बढ़ाने के लिए सघन निगरानी एवं सक्रिय प्रवर्तन के तहत संचालित किया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ/मालदा असीम कुमार कुल्लू के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। यह पहल मंडल की यात्री सुरक्षा, संरक्षा एवं सेवा उत्कृष्टता…

Read More

बरहरवा, प्रतिनिधि। यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने तथा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा शनिवार को साहिबगंज में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान सघन निगरानी और सक्रिय प्रवर्तन के तहत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराध की रोकथाम करना तथा यात्रियों में विश्वास बढ़ाना था। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ/मालदा असीम कुमार कुल्लू के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। अभियान ने मंडल की यात्री सुरक्षा, संरक्षा एवं…

Read More

साहिबगंज, प्रतिनिधि। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), रांची द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधाओं, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, कक्ष निरीक्षण व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का गहन जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया। जिले में इस…

Read More

साहिबगंज, प्रतिनिधि। झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं जिला प्रशासन, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 19 अप्रैल तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंदनक्यारी (बोकारो) में आयोजित 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साहिबगंज जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुस्नआरा प्रवीण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंबीकूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हुस्नआरा प्रवीण ने 5.34 मीटर की प्रभावशाली छलांग लगाकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया और जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में जिले के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। सोनोत…

Read More

कोटालपोखर, संवाददाता। साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा सोनाकर गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। अवैध बालू ढो रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ा सोनाकर निवासी समीम अंसारी (लगभग 47 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीम अंसारी किसी निजी कार्य से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान हिरणपुर की ओर से बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड बालू लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित…

Read More

कोटलपोखर, प्रतिनिधि। कोटलपोखर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिनदहाड़े चोरी की एक वारदात सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। थाना क्षेत्र के निवासी श्यामलाल साहा के घर में घुसकर दो अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उस समय घर के सदस्य अन्य कार्यों में व्यस्त थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से और बैग का ताला तोड़ दिया। नकद व सामान लेकर भागे चोर…

Read More

साहिबगंज, प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर छात्र-उन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं में सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन) श्री प्रदीप दास के पर्यवेक्षण में केंद्रीय विद्यालय, मालदा तथा ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज में आयोजित हुआ। विश्व धरोहर दिवस की पूर्व संध्या पर 18 अप्रैल 2026 को चित्रांकन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों और…

Read More