Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

लाभुकों की समस्याओं का हुआ समाधान, ई-केवाईसी सप्ताह की हुई शुरुआत — पारदर्शी वितरण व्यवस्था पर जोर गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार प्रोजेक्ट आहार के तहत जिलेभर में “आहार दिवस” का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष दिवस का उद्देश्य लाभुकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना तथा योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। जिलेभर में हुआ निरीक्षण, लाभुकों को मिला निर्धारित अनाज कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…

Read More

उपायुक्त हेमंत सती ने दिए निर्देश – तय समयसीमा में करें सभी कार्य पूर्ण, हर घर तक पहुँचाना है शुद्ध पेयजल गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन, जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चल रही योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित…

Read More

15 वें वित्त आयोग, पीएम-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति (DLC) की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में 15 वें वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला प्रशासन की ओर से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें बताया गया कि 15वें वित्त आयोग के तहत कुल 22 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्वीकृति दी गई…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।राजमहल प्रखंड सभागार में आज जल सहिया के साथ प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी ने की। बैठक में सभी जल सहिया उपस्थित रहीं, जिनसे उनके कार्य क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई तथा प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जल सहिया का मानदेय कार्य मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी जल सहियाओं को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करें, ताकि…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।जिले में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार को चापाडांगा स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management – SWM) प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्लांट परिसर का बारीकी से जायजा लिया और वहां की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा पृथक्करण प्रक्रिया, प्रकाश व्यवस्था एवं हरियाली की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्लांट परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और ठोस अपशिष्ट के पृथक्करण का कार्य मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप किया जाए। उपायुक्त ने कहा…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार निरंतर सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज नगर परिषद, पाकुड़ क्षेत्र स्थित सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शौचालय परिसर की स्वच्छता, उपयोग की स्थिति तथा रखरखाव की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद नगर परिषद पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और स्वच्छता मानकों का पूरी तरह पालन हो। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन की सफलता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि आमजन की भागीदारी से ही संभव है। इस दिशा में…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय, पाकुड़ में नगर परिषद अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति का बिंदुवार आकलन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लंबित आवासों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजपाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में विद्युत विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से मुख्यमंत्री झारखंड उज्ज्वल योजना तथा आर.डी.एस.एस. (रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं, अब तक की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, तथा क्षेत्रवार कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं का लक्ष्य आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, सतत एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है, अतः कार्यों…

Read More

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बच्चा, मण्डरों में आयोजित हुआ कार्यक्रम गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला जनसंपर्क कार्यालय, साहिबगंज की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बच्चा, मण्डरों में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी की अध्यक्षता में बाल संरक्षण पर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सामाजिक कुरीतियों से बचाव, उनके अधिकारों की जानकारी और आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि “बच्चों का सुरक्षित और स्वस्थ विकास समाज की जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह बाल विवाह, बाल श्रम और तस्करी…

Read More

जनभागीदारी से गूंजा गंगा तट — गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।गंगा उत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन साहिबगंज की ओर से आज पूरे जिले में स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर गंगा तटों बिजली घाट और मुक्तेश्वर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यालयों के छात्रों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के तहत घाटों की सफाई की गई तथा लोगों को गंगा नदी की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित जनसमुदाय से…

Read More