Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी में आयोजितखेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली (एसजीएफआई) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साहिबगंज जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक (06 स्वर्ण, 08 रजत, 06 कांस्य) जीते। बालक अंडर 14 वर्ग में साहिबगंज जिला ओवरऑल विजेता एवं बालक अंडर 17 वर्ग में उपविजेता बना।आयुष कुमार (अंडर 14) ने 862 अंकों के साथ और एमानुएल किस्कू (अंडर 17) ने 964 अंकों के साथ झारखंड के बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। एथलीटों ने प्रशिक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती सहित जिले…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज श्री अखिल कुमार के मार्गदर्शन में बिजली मामलों के निपटारे हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन आगामी 29 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के बीच विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान, आपसी विश्वास एवं सद्भाव की स्थापना तथा न्यायालयों में लंबित मुकदमों की संख्या में कमी लाना है। इस संदर्भ में आज एक महत्वपूर्ण बैठक माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज श्री अखिल कुमार…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़पाकुड़ जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पाकुड़ (मुफस्सिल) थाना क्षेत्र के ग्राम किस्मत लखनपुर में हुई मकबुल शेख की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस संबंध में दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 07 मिमी की पिस्तौल (सिल्वर रंग) और 05 चक्र गोली बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के निर्देश पर हत्या की घटना के उद्भेदन एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी का गठन किया गया था। इस टीम ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में गुप्त सूचना और…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।प्रोजेक्ट ‘गर्व’ के तत्वाधान में रविन्द्र भवन (टाउन हॉल), पाकुड़ में एटीएम, बीटीएम एवं कृषक मित्रों की जिला स्तरीय रबी कार्यशालाका आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी तथा जिला पशुपालन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कृषक मित्रों, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य रबी मौसम की तैयारी, फसल विविधीकरण, मृदा परीक्षण, बीज एवं उर्वरक वितरण, फसल बीमा, क्लस्टर आधारित खेती और नवीन तकनीकों…
पाकुड़ में विशेष वाहन जांच अभियान: 08 टोटो और 12 मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई, ₹18,500 का जुर्माना वसूला
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय, पाकुड़ की ओर से शनिवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने स्वयं किया। जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने सड़क पर चल रहे वाहनों की सघन जांच की। इस क्रम में अवैध रूप से संचालित टोटो एवं ऑटो, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट तथा ओवर स्पीडिंग जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 08 टोटो…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने आज आर.एन.आर. कॉलोनी निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों एवं कॉन्ट्रैक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या निम्नस्तरीय कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन और सामग्री की…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।क्षेत्र में बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण गुमानी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी में लबालब पानी भर जाने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने इस स्थिति की जानकारी स्थानीय विधायक श्रीमती निसात आलम को दी। विधायक के निर्देश पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान शनिवार को बरहेट स्थित खेरवा ब्रिज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बरकत खान ने बताया कि ब्रिज के कुल पाँच…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ मुख्य बाजार स्थित भगत मोहल्ला में बीती शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक आभूषण दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के गहने और नगदी की चोरी कर ली। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी अरुण सोनी की आभूषण दुकान में चोरों ने ईंट की दीवार काटकर प्रवेश किया और उसके बाद शटर खोलकर अंदर रखे कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान में रखे लगभग आठ से दस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और करीब…
सदर एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।ग्राम बेलपहाड़ी में खदान संचालन को लेकर हुए विवाद और फायरिंग की घटना के मामले में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को ग्राम बेलपहाड़ी स्थित अजहर इस्लाम के खदान संचालन को लेकर वादी मनोहर यादव पिता – हिरेण यादव, निवासी धोवाडांगाल, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ एवं अन्य स्थानीय ग्रामीणों के साथ कुछ लोगों द्वारा विवाद किया गया। विवाद के दौरान लाठी, डंडा एवं पिस्तौल से लैस व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए जान मारने की…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।जिले में फर्जी आधार कार्ड निर्माण पर प्रभावी रोकथाम एवं आधार नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी वीएलई (Village Level Entrepreneur) कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में फर्जी या गलत जानकारी के आधार पर आधार कार्ड का निर्माण नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि “आधार पंजीकरण एक संवेदनशील कार्य है, अतः प्रत्येक आवेदन की बायोमेट्रिक सत्यापन एवं दस्तावेजों की सघन जांच अनिवार्य रूप से की जाए।” उपायुक्त…
