Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजना से पूरा हुआ पक्के घर का सपना गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।गरीबों को पक्के घर का सपना साकार करने वाली राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “अबुआ आवास योजना” के तहत बुधवार को पाकुड़ जिले में एक साथ 250 लाभुकों ने अपने नवनिर्मित पक्के घरों में गृह प्रवेश किया। जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित इस सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में लाभुकों ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर अपने नए घरों में प्रवेश किया। इस अवसर पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव, मुखिया एवं वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। पूरे जिले में यह आयोजन उत्सव जैसा…
कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया गया विशेष जोर गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं — जैसे तालाब निर्माण, परकुलेशन टैंक, डिप बोरिंग, पंपसेट वितरण, मिनी ट्रैक्टर एवं मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना — की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं में कार्य की गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों के दौरान…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला अंतर्गत नमामि गंगे परियोजना के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने…
मानकों का अनुपालन नहीं करने और आमजन की सुरक्षा को खतरा देखते हुए कार्रवाई – अनुमंडल दंडाधिकारी साईमन मरांडी के निर्देश पर की गई बड़ी कार्रवाई गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।जिला प्रशासन, पाकुड़ ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरणपुर अंचल के बेलपहाड़ी एवं जियाजोड़ी मौजा स्थित खनन क्षेत्र और दो क्रशर यूनिटों को सील कर दिया। यह कार्रवाई सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर की गई। प्रशासन को लगातार खनन कार्य में विस्फोटकों के अनुचित उपयोग और उससे उत्पन्न पत्थर के टुकड़ों के आसपास के आवासीय क्षेत्रों में गिरने की शिकायतें मिल…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आस्था, श्रद्धा और लोक परंपरा के महापर्वछठ पूजा के अवसर पर मंगलवार की संध्या राजमहल के सूर्यदेव घाट में भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजमहल विधायक आदरणीय मो. ताजउद्दीन उर्फ एम. टी. राजा जी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं और व्रतियों को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक एम. टी. राजा ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, स्वच्छता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे पर्व के दौरान स्वच्छता और सामूहिक सौहार्द की…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव तनवीर आलम आज पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय पहुँचे, जहाँ उनकी उपस्थिति में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की। बैठक में मुख्य रूप से “वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान” की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिन पंचायत समितियों द्वारा अभी तक हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षरित प्रतिलिपियाँ जमा नहीं की गई हैं, उन्हें शीघ्र ही जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अभियान को राज्य स्तर पर सफलतापूर्वक…
राजमहल विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा तय, भाजपा जिलाध्यक्ष उज्जल मंडल ने किया नेतृत्व गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आगामी 1 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत होने वाले राजमहल विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज राजमहल निरीक्षण भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज जिलाध्यक्ष उज्जल मंडल ने की। इस अवसर पर सम्मेलन की तैयारियों, कार्यक्रम के आयोजन स्थल, मंच संचालन, आमंत्रित अतिथियों के स्वागत, प्रचार-प्रसार एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष उज्जल मंडल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।चाईबासा में महिला, बच्चों एवं आदिवासी समुदाय के लोगों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में सोमवार को राजमहल के मलका बाबा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल के नेतृत्व में हेमंत सरकार का पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि चाईबासा की घटना राज्य सरकार के तानाशाही रवैये और प्रशासनिक असंवेदनशीलता को दर्शाती है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “हेमंत सरकार हाय-हाय”, “जनविरोधी सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर विरोध जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।छठ महापर्व के संध्या अर्घ संपन्न होने के बाद नगर परिषद, साहिबगंज की ओर से शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा अर्घ अर्पण के बाद घाटों पर फैले पूजन सामग्री और अन्य कचरे की सफाई तत्काल की गई, जिससे घाटों की स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखा जा सके। नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह के निर्देश पर देर शाम तक सफाई कर्मियों की टीम घाटों पर सक्रिय रही। सफाई कर्मियों ने न केवल गंगा घाटों की बल्कि आसपास के गलियों और पहुंच मार्गों की भी पूरी तरह सफाई की, ताकि प्रातःकालीन…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आस्था, संयम और पवित्रता के प्रतीक छठ महापर्व की गूंज इस बार साहिबगंज मंडलकारा के अंदर भी सुनाई दी। जेल की चारदीवारी के भीतर दो पुरुष बंदियों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ छठ व्रत का पालन करते हुए सूर्य उपासना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। छठ पर्व के अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से व्रती बंदियों को पूजन और अर्घ्यदान हेतु आवश्यक सभी सामग्रियाँ — फल, प्रसाद, दीप, वस्त्र, बाँस की सूप, टोकरी आदि — उपलब्ध कराई गईं। अर्घ्यदान के लिए विशेष व्यवस्था जेल परिसर में ही की गई, ताकि व्रती बंदी पारंपरिक विधि-विधान…
