Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न आवासीय विद्यालयों की प्रगति एवं स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, आवश्यक संसाधन, छात्रावास संचालन एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विभागीय अधिकारियों से बिंदुवार जानकारी ली। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि“आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में लंबित कार्यों तथा चिन्हित समस्याओं के त्वरित समाधान में कोई ढिलाई नहीं…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने रविवार को महेशपुर प्रखंड के बडकियारी, देवीनगर, अभुआ और जयनगरा पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक आश्वासन दिया। सांसद के आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान श्री हांसदा ने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की है, और इसी दिशा में गाँव-गाँव जाकर योजनाओं के सही क्रियान्वयन की समीक्षा की जा रही है।…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।छठ महापर्व के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा के नेतृत्व में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की टीम ने साहिबगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ गंगा घाटों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, पेयजल, चेंजिंग रूम, साउंड सिस्टम, साइनेज तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकियों को परखा गया, ताकि छठ व्रतियों तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारी रहे मौजूद इस निरीक्षण अभियान में परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नु…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जिला आयुष विभाग द्वारा योग प्रशिक्षण अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में एक साथ योग अभ्यास एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह कार्यक्रम आयुर्विद्या योजना के अंतर्गत संचालित हो रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना, साथ ही आयुष पद्धतियों के प्रति जन-जागरूकता को व्यापक रूप देना है। अभियान के तहत पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर,…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला खाद्य सुरक्षा कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं पोषण से संबंधित विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत कृषि प्रसार कार्यक्रम एवं खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन में हुए कार्यों का सटीक अनुपालन प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं का मूल्यांकन पारदर्शी तरीके से हो सके। साथ ही…

Read More

जिला स्तरीय समिति की बैठक में मिली स्वीकृति, उपायुक्त बोले— “कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे” गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी योजना के तहत पाकुड़ जिले के 57 किसानों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में कुल 29 लाख 826 रुपये के केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण को माफी के लिए औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। बैठक में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कृषि ऋण माफी योजना का उद्देश्य किसानों के आर्थिक बोझ को कम करना…

Read More

साहिबगंज उपायुक्त के नाम से बनाई गई नकली प्रोफाइल के जरिए मांगी जा रही व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला प्रशासन, साहिबगंज की ओर से आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उपायुक्त हेमन्त सती के नाम से “DC Sahibganj, Hemant Sati” अथवा इसी प्रकार के फर्जी फेसबुक पेज/प्रोफाइल बनाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। इन फर्जी प्रोफाइलों के माध्यम से नागरिकों से व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण, OTP और अन्य वित्तीय सूचना प्राप्त करने की साजिश की जा…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ आज 25 अक्टूबर से पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह पर्व संपन्न होगा। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नेपाल के तराई क्षेत्र और देशभर में बसे प्रवासी श्रद्धालुओं के बीच यह पर्व गहरी आस्था, तप, पवित्रता और संकल्प के लिए जाना जाता है। नहाय-खाय से हुई छठ की शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है। व्रती स्नान कर शरीर और मन की शुद्धि का…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।छठ महापर्व के अवसर पर जिला प्रशासन की पहल पर आज ‘‘छठ घाट श्रमदान अभियान’’ के तहत साहिबगंज स्थित शकुन्तला सहाय घाट में सुबह 08 बजे से स्वच्छता अभियान चलाया गया। आगामी छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह सामूहिक श्रमदान किया गया। इस अभियान में सिविल सर्जन साहिबगंज, अंचलाधिकारी साहिबगंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, नगर परिषद प्रशासक सहित नगर परिषद के सभी कर्मी, सफाईकर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने स्वयं सफाई कार्य में भाग लेते हुए छठ व्रतियों…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।प्रोजेक्ट जागृति के तहत आज जिले के सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविरों का एक साथ आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार ने किया और स्वयं 23वीं बार तथा पाकुड़ में चौथी बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। जिलेभर में आयोजित इस सामूहिक अभियान में युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। रक्तदान के बाद उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा—“रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त अनगिनत जिंदगियाँ बचाने की क्षमता रखता है। यदि हर स्वस्थ नागरिक नियमित रक्तदान का संकल्प ले, तो किसी भी मरीज की जान केवल रक्त…

Read More