Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
REVAMPED RGSA के तहत प्रोजेक्ट प्राण पर आधारित प्रशिक्षण से पंचायतों को राजस्व सृजन, पारदर्शी वसूली और वित्तीय स्वावलंबन की मिलेगी दिशा — 20 पंचायतों के प्रतिनिधि कर रहे सहभागिता गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।ग्राम पंचायतों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने और राजस्व क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा REVAMPED राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (REVAMPED RGSA) के अंतर्गत “पंचायत के स्वयं के आय स्रोत (Own Source of Revenue – OSR)” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत रवींद्र भवन सभागार में की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार ने किया और पंचायत प्रतिनिधियों से राजस्व आधारित आत्मनिर्भरता…
एक सप्ताह के अंदर प्रतिपुष्टि देने का आदेश गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय कार्यालय कक्ष में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त मनीष कुमार ने आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी शिकायतों और आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि “हर आवेदन की भौतिक जांच कराते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।” जनता दरबार के दौरान आवास, आपूर्ति, शिक्षा, बीएलओ, नगर परिषद सहित कई विभागों से जुड़े मामले लोगों द्वारा रखे गए। उपायुक्त…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।राजमहल लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा ने मंगलवार को पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खजूरडंगाल, महुलपहाड़ी, बासेतकुंडी और लागडुम पंचायत का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। सांसद ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं की जानकारी ली और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने पेयजल संकट, कृषि से जुड़ी दिक्कतें, सड़क-पुल मरम्मत, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा। श्री हांसदा ने कहा कि— “जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। विकास योजनाओं को तेज़ी से धरातल पर लाना हमारा संकल्प…
आवास, मनरेगा, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं की प्रगति पर हुई सख्त समीक्षा गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।ज़िला उपायुक्त मनीष कुमार गुरुवार देर शाम महेशपुर पहुँचे, जहाँ प्रखंड कार्यालय के सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास योजना, मनरेगा, पेयजल, सड़क, आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट लेते हुए स्पष्ट कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना पर विशेष रूप से नाराज़गी जाहिर की…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।जिला आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिलेभर में शुक्रवार को व्यापक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुर्विद्या कार्यक्रम के तहत चल रही इस विशेष पहल में पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर और लिट्टीपाड़ा सहित कुल 22 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा आमजन को योग, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और ध्यान विधि जैसी तकनीकों का अभ्यास करवाते हुए नियमित योग से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि योग न…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।भारतीय रेल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत आज अमृत भारत स्टेशन, साहिबगंज में ‘अमृत संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मालदा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया, यात्रियों से सीधी बातचीत की तथा मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया। यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि — डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता कार्यक्रम के दौरान DRM श्री गुप्ता ने कहा— “अमृत भारत स्टेशन योजना का लक्ष्य है कि हमारे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं, यात्री-सुविधा केंद्रित ढांचे, स्वच्छ वातावरण और बेहतर तकनीकी सेवाओं के साथ नए स्वरूप में…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।नगर में आज बड़ी काली महारानी की विसर्जन शोभा यात्रा अद्भुत आस्था और परंपरा के साथ निकाली गई। 32 कहारों के कंधे पर सुसज्जित डोली में विराजमान बड़ी काली महारानी जब मुख्य मार्ग से गुज़रीं, तो माहौल “जय काली माँ” के जयघोष से गूंज उठा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं सहित हजारों श्रद्धालु अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। शहर में जगह-जगह माता के दर्शन हेतु भव्य तोरणद्वार, पुष्पवर्षा और स्वागत श्रृंखलाएँ देखने को मिलीं। शोभायात्रा के दौरान शहर में रहा उत्सव जैसा माहौल विसर्जन जुलूस में भक्तों की भारी भागीदारी रही। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों, नृत्य दलों…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित घाघरजानी सभागार में बुधवार देर शाम उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने मनरेगा, आवास योजना, आपूर्ति व्यवस्था, पेयजल, सड़क, कृषि सहित सभी विभागीय योजनाओं की प्रगति जानी और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। आवास योजना—लंबित कार्य हर हाल में पूरा करें: डीसी उपायुक्त ने आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण के सभी लंबित आवास तय समयसीमा पर पूरे किए जाएं।विशेष रूप से केन्दुआ, घाघरजानी और धोवाडांगा पंचायतों में लंबित आवासों को शीघ्रता से पूरा…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने बुधवार को जिला परिसदन (सर्किट हाउस) में जनता से मुलाक़ात कर बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता की और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जनता की समस्या ही उनकी प्राथमिकता है और वे हर मसले का त्वरित निदान सुनिश्चित करेंगे। सांसद से मुलाक़ात के दौरान जिले भर से आए कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में अनियमितता, पेयजल संकट,…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा सांसद विजय हांसदा ने बुधवार को जिले के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर व्यवस्था का जायज़ा लिया। उनके साथ झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। सांसद ने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन सुनिश्चित करे। उन्होंने विशेष रूप से घाटों की साफ-सफाई, मार्गों की मरम्मत, पेयजल की उपलब्धता, रोशनी की व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती, गोताखोर दल, तथा मेडिकल टीम की…
