Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
युवा प्रतिभाओं ने दिखाई खेल कौशल, फुटबॉल, लंबी कूद और दौड़ में जमकर हुई प्रतिस्पर्धा गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के “मेरा युवा भारत (माय भारत)” अभियान के तहत साहिबगंज जिले के बोरियो और साहिबगंज प्रखंडों में आज प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों खिलाड़ी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दामिन भिट्ठा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुरेश पहाड़िया, JSLPS के सदस्य अमित मालतो, ग्राम प्रधान प्रांसिसी टुडू और जॉर्ज मुर्मू उपस्थित रहे। अतिथियों…
साहिबगंज में उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड सरकार राज्य में लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योगों (MSME) के विकास को नई गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में उद्योग विभाग एवं झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (JIIDCO) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बैंक समर्थित RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के तहत साहिबगंज में उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के छोटे एवं मध्यम उद्यमों को औपचारिक रूप प्रदान करना, उद्यमिता पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाना तथा उन्हें सरकार की विभिन्न…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, न्यायालयीय मामलों, खनन, सड़क सुरक्षा, सामाजिक कल्याण और भूमि संरक्षण से जुड़ी प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत माननीय सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा से हुई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिशपथ पत्र (अफिडेविट) शीघ्र दायर करने का निर्देश दिया ताकि न्यायालय में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा…
जिले में सुरक्षा, स्वच्छता और शांति व्यवस्था को लेकर दिए गए कड़े निर्देश गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।दीपावली, काली पूजा एवं छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ पूजा समिति प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अवसर पर जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को “सही पोषण – देश रोशन” का संदेश देते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल-खेल में पोषण का महत्व सीखा। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के आगमन के साथ प्रार्थना और व्यायाम सत्र से हुई, जिसके बाद शिक्षिकाओं और सहायिकाओं द्वारा पोषण से संबंधित रचनात्मक गतिविधियाँ कराई गईं। इस दौरान बच्चों को फलों, सब्जियों, दालों, अंडे और दूध जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों का महत्व समझाया गया। बच्चों ने इन सामग्रियों से “रंगीन थाली बनाओ” जैसे…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से विशेष कार्य योजना के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली की आदतें विकसित करना और योग के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक संतुलन बनाए रखना है। सोमवार को जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथरघटा सहित अन्य 20 विद्यालयों में आयुष विभाग द्वारा नामित योग प्रशिक्षकों ने छात्रों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, और ध्यान तकनीक का अभ्यास कराया।…
जिलेभर के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।पाकुड़िया प्रखंड के पंचायत सचिव श्री दिनेश भंडारी के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना के बाद आज समाहरणालय सभागार, पाकुड़ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।इस शोक सभा में जिले के सभी वरीय अधिकारियों, कर्मियों और सहकर्मियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।सभी ने स्वर्गीय दिनेश भंडारी के योगदान को…
अंचलाधिकारी ने शहर के होटलों और लॉजों का किया औचक निरीक्षण गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अंचलाधिकारी, पाकुड़ अरबिंद बेदिया एवं नगर थाना प्रभारी श्री बबलू कुमार ने सोमवार को शहर के विभिन्न होटलों एवं लॉजों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आगंतुकों के रजिस्टरों के संधारण तथा कमरों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक होटल एवं लॉज…
स्वदेशी अपनाकर देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लिया गया संकल्प गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।शनिवार को राजमहल मां पगली दुर्गा मंदिर स्थित विवाह भवन सभागार में राजमहल नगर, राजमहल ग्रामीण एवं तीनपहाड़ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल उपस्थित थे। कार्यशाला का उद्देश्य देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय उत्पादों के माध्यम से भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने…
ग्रामीणों को दी गई निःशुल्क दवाएं, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया जोर गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 162 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। आयुष विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर पाकुड़िया प्रखंड के चौकीसाल, अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा, राशिटोला एवं राशिटोला 01, पाकुड़ प्रखंड के झिकरहटी तथा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के हेटबंधा में संपन्न हुआ। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य जांच…
