Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से जिलेभर के विद्यालयों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह पहल “आयुर्विद्या कार्यक्रम” के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आयुष चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। शुक्रवार को जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहसपुर, प्राथमिक विद्यालय केंदों सहित 30 से अधिक विद्यालयों में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षकों ने इस अवसर पर छात्रों को…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पाकुड़ जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को सौंपी ₹1.83 लाख की सहायता राशि गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।टीबी मुक्त झारखंड अभियान के अंतर्गत राज्य में एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। पाकुड़ जिले के पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) समुदाय के कुल 51 टीबी रोगियों को झारखंड आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (JIASOWA) द्वारा छह माह की अवधि के लिए गोद लिया गया है। इस दौरान संगठन इन रोगियों के पोषण, दवा, परामर्श एवं आवश्यक सहायता में सहयोग प्रदान करेगा। इस संदर्भ में गत 09 अक्टूबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत पाकुड़ जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच रचनात्मक और शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। “सही पोषण – देश रोशन” थीम पर आधारित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संतुलित आहार के महत्व को रोचक ढंग से समझाना है। अमड़ापाड़ा प्रखंड के मोरिया आंगनबाड़ी केंद्र में आज बच्चों ने अपने उत्साह और सृजनशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। फल, फूल, चावल, दाल, साग और सब्जियों की मदद से बच्चों ने भारत का आकर्षक मानचित्र निर्माण किया, जो सबका ध्यान खींचने वाला रहा।…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।झारखंड का पाकुड़ जिला एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है। नीति आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता “Use Case for NITI for State” में पाकुड़ जिले ने फाइनेंसियल इन्क्लूजन एवं स्किल डेवलपमेंट (Financial Inclusion & Skill Development) श्रेणी में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। इस सम्मान के तहत पाकुड़ के उपायुक्त श्री मनीष कुमार को 09 अक्टूबर 2025 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में आयोजित भव्य समारोह…

Read More

नगर परिषद ने अस्थायी दुकानदारों को दिया सख्त निर्देश, उल्लंघन पर होगी जुर्माना व दंडात्मक कार्रवाई गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और मुख्य मार्गों पर अव्यवस्था रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद साहिबगंज द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। नगर परिषद ने ग्रीन होटल से साहिबगंज रेलवे स्टेशन फाटक तक के मार्ग को “नो वेंडिंग जोन” घोषित किया है। नगर परिषद की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अस्थायी दुकान, ठेला या फेरी लगाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी अस्थायी दुकानदारों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई है…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में आमजन अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। जनता दरबार में लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली, आवास, पेंशन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि “जनता दरबार प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है। इसका उद्देश्य यही है कि…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।भू-अर्जन कार्यालय, पाकुड़ में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न भू-अर्जन कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कार्यों में गति लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रीजेक्टेड भुगतान की सूची शीघ्र प्राप्त करने के लिए एनएच देवघर के कार्यपालक अभियंता से तत्काल जानकारी ली जाए, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि अंचल निरीक्षक लिट्टीपाड़ा 18 अक्टूबर 2025 तक संरचना संबंधी 3…

Read More

सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने एवं पोषण वाटिका को बढ़ावा देने पर जोर गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला प्रशासन की विकास योजनाओं की गति को और तेज करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्थापना शाखा से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं अंचलाधिकारी (CO) शामिल हुए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरकारी जमीनों एवं तालाबों पर हो रहे अतिक्रमणों को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अतिक्रमणों…

Read More

बोरियो में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धनंजय सोरेन हुए मुख्य अतिथि गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।बोरियो प्रखंड मुख्यालय में आज जनता दरबार सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोरियो विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक धनंजय सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अपर समाहर्ता श्री गौतम भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक श्री सोरेन ने उपस्थित आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनता द्वारा रखी गई विभिन्न जनसमस्याओं पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की…

Read More

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा, “अभियान जनसेवा का सतत संकल्प है” गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से प्राप्त विलेज एक्शन प्लान के अध्ययन, विश्लेषण और प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत गांवों से प्राप्त एक्शन प्लान का गहन विश्लेषण कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति समयबद्ध और प्रभावी ढंग…

Read More