Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
किशोरियों को एनीमिया नियंत्रण, मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण पर दी गई जानकारी गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजमहिला स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए बरहरवा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार को “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें एनीमिया नियंत्रण, प्रजनन एवं किशोर स्वास्थ्य (RKSK) कार्यक्रम, मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. पंकज कर्मकार…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरहरवा में एक दिवसीय सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में आगे लाना तथा सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथि सम्मान, शस्त्र भेंट, समूह गीत और प्रश्नोत्तरी जैसे विविध आयोजन किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर झारखंड प्रांत की प्रवक्ता बहन लता…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजगंगा नदी के लगातार कटाव और बाढ़ की त्रासदी से साहिबगंज जिला के गोपालपुर घीसू टोला समेत कई गांवों के ग्रामीण भारी संकट का सामना कर रहे हैं। बाढ़ और कटाव के कारण अब तक 150 से अधिक घर जलमग्न हो चुके हैं। गांव के लोग विवश होकर अन्यत्र शरण लेने को बाध्य हैं। ऐसे विकट हालात में जिला प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है। शनिवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती स्वयं गोपालपुर घीसू टोला पहुँचे और बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच खाद्यान्न व आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी…
सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजवीरों की धरती भोगनाडीह रविवार को खेल भावना और युवा जोश से सराबोर दिखी। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने किया। इस आयोजन का सौजन्य राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य साहू ने किया, जिसने पूरे इलाके में खेल और उत्साह का नया वातावरण बना दिया। शुभारंभ समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि आपसी भाईचारे और अनुशासन…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजगंगा नदी के गदाई दियारा क्षेत्र में रविवार को एक मगरमच्छ के देखे जाने से स्थानीय लोगों में उत्सुकता और हल्की चिंता का माहौल है। इस संबंध में वन प्रमंडल साहिबगंज ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएँ नहीं, बल्कि सावधानी बरतें और विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मगरमच्छ स्वभाव से आक्रामक नहीं होते और वे प्रायः मछलियों को ही अपना भोजन बनाते हैं। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहना आवश्यक है। विभाग ने कहा है कि लोग…
डायन-बिसाही के शक में 60 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजजिले में अंधविश्वास और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाएँ अब भी लोगों की जान ले रही हैं। ताज़ा मामला तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बड़ा दुर्गापुर पंचायत के तेलों टोक गांव से सामने आया है, जहाँ शनिवार दोपहर 60 वर्षीय बुजुर्ग गोइया पहाड़िया को डायन-बिसाही के शक में गांव के चौराहे पर पेड़ से बाँधकर बेरहमी से पीटा गया। लाठी-डंडों से हुई इस निर्मम पिटाई में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन और बेटी सोनाली पहाड़िन ने गंभीर आरोप लगाया है कि…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजतालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाक बंगला महाराजपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक महोदय साहिबगंज को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक एक गिरोह बनाकर स्कूटी में चोरी का मोबाइल रेलवे स्टेशन के समीप टेम्पो स्टैंड के आसपास यात्रियों को बहला फुसलाकर चोरी का मोबाइल बेचने का धंधा कर रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए एक लाल रंग की एक्टिवा स्कूटी JH18K-2128 को बरामद किया। पुलिस दल ने मौके से स्कूटी सवार युवकों…
दुर्गा पूजा, काली पूजा व छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की हुई समीक्षा गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजतालझारी थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद एवं थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पूजा समितियों के पदाधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा, काली पूजा एवं छठ महापर्व जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के सफल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संचालन की रूपरेखा तैयार करना रहा। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजजिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय, साहिबगंज में झारखंड विकास परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय एडवोकेसी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन, बालक बाल गृह, सामाजिक कार्यकर्ता, Associate Voluntary for Action, झारखंड विकास परिषद पटना के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित कई हितधारकों ने भागीदारी की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पीड़ित बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु ठोस रणनीति तैयार करना तथा प्री-रेस्टोरेशन और पुनर्वास की प्रक्रिया को मजबूत करना रहा। झारखंड विकास परिषद की सचिव श्रीमती सुभाषिनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन, साहिबगंज में शुक्रवार को स्वर्गीय शिबू सोरेन के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय शिबू सोरेन के विशाल छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने के क्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजनों ने उन्हें झारखंड की आत्मा और आदिवासी समाज के महानायक के रूप में याद किया। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड…
