Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

परंपरागत माटी शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजजिला उद्योग केन्द्र, साहिबगंज के प्रांगण में शनिवार को झारखण्ड माटीकला बोर्ड, राँची एवं मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में माटीकला विद्युत चाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक रमाकांत चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर जिले के 40 चयनित माटी शिल्पकार लाभुकों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर अत्याधुनिक विद्युत चाक का वितरण किया गया। महाप्रबंधक रमाकांत चतुर्वेदी ने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि “माटीकला…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजसमाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार के दौरान जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री हेमंत सती ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सड़क, बिजली, जलापूर्ति, रोजगार तथा अन्य विभागों से संबंधित…

Read More

उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गाँव-गाँव जाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजसमाहरणालय सभागार परिसर में गुरुवार को कुपोषण मुक्त जागरूकता रथ का भव्य शुभारंभ किया गया। जिले के उपायुक्त श्री हेमंत सती ने अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता श्री गौतम भगत तथा आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुनू कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त श्री हेमंत सती ने कहा कि कुपोषण उन्मूलन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुपोषण…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री (किसान मोर्चा) बजरंगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में साहिबगंज जिले के जोंकमारी, महादेवगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिम जनजाति के वरिष्ठ सदस्य सूर्या पहाड़िया एवं उनकी पत्नी से केक कटवाकर की गई। इस पहल ने कार्यक्रम को विशेष और भावनात्मक बना दिया, जिससे जनजातीय समाज में हर्षोल्लास का वातावरण देखा गया। इस अवसर पर साहिबगंज ग्रामीण क्षेत्र के उत्कृष्ट किसानों एवं देश की सेवा में समर्पित जवानों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज…

Read More

युवाओं में दिखा उत्साह, दर्जनों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजभारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के बैनर तले बरहरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहिबगंज भाजयुमो जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता पासवान विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदाताओं के लिए स्वास्थ्य…

Read More

हजारों लोगों ने रखी समस्याएँ, 62 लाख की सामुदायिक निवेश निधि समेत कई योजनाओं का हुआ लाभ वितरण गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज.बरहेट प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को जनता दरबार सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरहेट विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो केन्द्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, नगर परिषद अध्यक्षा मोनिका किस्कू सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम…

Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में सरकार की बड़ी पहल गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजबरहेट प्रखंड के फुलभंगा गाँव में आज स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से 50 बेड वाले प्रीफैब्रिकेटेड फील्ड अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में यह कदम ऐतिहासिक माना जा रहा है। कार्यक्रम में बरहेट विधायक प्रतिनिधि सह केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर…

Read More

फुटबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन और कबड्डी के खिलाड़ियों का हुआ चयन गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजखेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार जिले में खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने हेतु खेल प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता आज प्रातः 10 बजे से सिदो-कान्हु स्टेडियम, साहिबगंज में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले भर से बड़ी संख्या में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों का चयन एनएसटीसी नॉर्म्स के तहत किया गया, जिसमें वजन, ऊँचाई, बाल थ्रो, 30 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़,…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजझारखंड सरकार राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में उद्योग विभाग एवं झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (JIIDCO) द्वारा विश्व बैंक समर्थित RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के तहत साहिबगंज में उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य MSME इकाइयों को औपचारिक स्वरूप प्रदान करना, उद्यमिता पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाना तथा उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रोत्साहन कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान अनेक उद्यमियों ने ऑन स्पॉट पंजीकरण…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजसाहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को वूमेन डॉक्टर्स विंग (आईएमए झारखंड), जिला प्रशासन साहिबगंज एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर एवं दृष्टि सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री हेमंत सती ने शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राजमहल विधानसभा के माननीय विधायक श्री मो. ताजउद्दीन (एम.टी. राजा), पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान एवं वूमेन डॉक्टर्स विंग (आईएमए झारखंड) की अध्यक्षा डॉ. भारती कश्यप समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने हिस्सा…

Read More