Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
नियमावली उल्लंघन पर दो होटलों को नोटिस, 24 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजविवाह भवन, बैक्वेट हॉल, लॉज एवं हॉस्टल निर्माण अनुज्ञप्ति नियमावली 2013 के अनुपालन को लेकर प्रशासन ने शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया। कार्यपालक दण्डाधिकारी प्रमोद आनन्द और नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कई होटलों और विवाह भवनों का औचक निरीक्षण किया। जांच में मिली खामियां होटल अतिथि पैलेस – स्वच्छता व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा मानक और भवन अनुज्ञप्ति से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। होटल प्रबंधन को नोटिस देकर 24 घंटे में सुधार का आदेश। होटल विराज पैलेस –…
उपायुक्त हेमंत सती ने किया उद्घाटन, कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजसुधार और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए साहिबगंज मंडल कारा में कैदियों के लिए बम्बू एंड केन क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), साहिबगंज के तत्वावधान में किया गया है। शनिवार को आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी श्री हेमंत सती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंडल कारा के जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन, आरसेटी निदेशक प्रदीप कुमार झा दीपक, वरीय…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजजिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त श्री हेमंत सती ने शनिवार को जिले के आवासीय बालक एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की जर्जर स्थिति पर उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए यह केन्द्र एक महत्वपूर्ण संस्था है, इसलिए इसकी आधारभूत संरचना, सुरक्षा तथा आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन की मरम्मती एवं सुधार कार्य को शीघ्र पूरा कराकर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त श्री सती ने…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजजिले में प्रशासन और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता दिनों-दिन मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में एक बार फिर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस पहल ने साबित कर दिया है कि जनता दरबार अब लोगों की उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। मौके पर पेंशन भुगतान में विलंब, भूमि विवाद, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाओं…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (16 सितम्बर, 2025) के सफल आयोजन को लेकर 12 सितम्बर को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला (ToT) आयोजित की गई। इसमें अनुमंडल अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक व सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में बताया गया कि 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व किशोरों को एल्बेंडाजॉल की गोली निःशुल्क दी जाएगी। दवा स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध रहेगी तथा गैर-पंजीकृत बच्चे भी आंगनवाड़ी केन्द्र से दवा प्राप्त कर सकेंगे। निर्देशानुसार, बच्चों को दवा खाली पेट नहीं दी जाएगी और इसे केवल शिक्षक…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजउपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आज नमामि गंगे परियोजना एवं गंगा घाट विकास से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति, गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा आवर्ती गतिविधियों के प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए योजनाबद्ध प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने घाटों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं जैसे प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय और बैठने की व्यवस्था के विकास पर…
36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले से 10 खिलाड़ी चयनित गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजएथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के निर्देशानुसार झारखंड एथलेटिक्स संघ, रांची द्वारा आयोजित 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 सितम्बर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, असम, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य की टीम की घोषणा की गई है, जिसमें जिले से…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजगंगा मिशन कोलकाता द्वारा आयोजित गंगा हरित अभियान के तहत मंगलवार को बाबूलाल नंदलाल बोहरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने आम, कटहल, आंवला सहित विभिन्न फलदार पौधे स्कूली छात्र-छात्राओं को वितरित कर अभियान की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है। वृक्ष ही जीवन हैं, इनके बिना न वर्षा होगी और न भोजन-पानी की उपलब्धता। उन्होंने बच्चों से हर वर्ष वृक्ष का जन्मदिन मनाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस दौरान लगभग…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजभारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय तक एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बरहरवा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने किया तथा कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल कृष्ण भगत रहे। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच कराने और नगड़ी रैयतों की जमीन किसानों को वापस दिलाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और सरकार के संरक्षण…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजबुधवार की रात बरहेट प्रखंड के खैरवा गाँव में ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी का माहौल तब बन गया जब एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा के द्वारा बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस दल द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई कि खैरवा गाँव के ही रहने वाले आलम अंसारी पिता लियाकत अंसारी ने अपने ही गाँव के बदरुल हक पिता…
