Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को प्रोजेक्ट समावेश के तहत ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने की। बैठक में नेशनल पोर्टल फॉर ट्रांसजेंडर पर्सन पर प्राप्त कुल 08 आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें से 02 आवेदकों द्वारा विहित पत्र-2 में आवश्यक घोषणा पत्र/शपथ पत्र अपलोड नहीं किए जाने के कारण, सर्वसम्मति से उनके आवेदन को अस्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। वहीं, शेष 06 आवेदकों ने सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। इस पर सर्वसम्मति से उनके आवेदन को स्वीकृत/अनुशंसित करते हुए ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट एवं…

Read More

2024-25 द्वितीय बैच के छात्रों को भावपूर्ण विदाई, सफल विद्यार्थियों और अभिभावकों को मिला सम्मान गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़जिला प्रशासन पाकुड़ एवं बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से बुधवार को रविन्द्र भवन टाउन हॉल में प्रोजेक्ट प्रयास – “तैयारी जीत की” के तहत एंडवेर अकादमी के तृतीय बैच (सत्र 2025-26) का शुभारंभ तथा द्वितीय बैच (सत्र 2024-25) के छात्रों का विदाई समारोह बड़े ही उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक सुश्री अनीता पुरती तथा पचुवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस के उप महाप्रबंधक श्री वेनकटा नारायणा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़प्रोजेक्ट परख 2.0 के तहत बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय करियोडीह में जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ संवादात्मक बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने सबसे पहले विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, भविष्य की तैयारी और विद्यालय की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई उपायुक्त ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि पाकुड़ जिला ने इस बार मैट्रिक परीक्षा परिणामों में राज्यभर में दूसरा स्थान हासिल…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजजिले में प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता लगातार गहराता जा रहा है। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार ने एक बार फिर साबित किया कि यह पहल अब आम नागरिकों की उम्मीदों का केंद्र बन चुकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी हेमंत सती ने की। दरबार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। इस दौरान भूमि विवाद, पेंशन भुगतान, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न विभागीय मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त हेमंत सती…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजउपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे गए EVM और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की सुरक्षा, संरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए EVM की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने वेयरहाउस में मौजूद सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया। उन्होंने…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजभारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “सभी का हो आधार” को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज साहिबगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं जिला मुख्यालय स्थित स्थायी आधार केंद्रों पर विशेष आधार कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प यू0आई0डी0ए0आई0, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग तथा शिक्षा विभाग, राँची के संयुक्त निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य लक्ष्य पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों, स्कूली बच्चों तथा विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों का नया आधार पंजीकरण एवं आवश्यक अपडेट सुनिश्चित करना है। कैम्प के दौरान आँगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चे, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी एवं…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजसाहिबगंज जिले के कुलीपाड़ा गांव में आज का दिन भावनाओं और देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पिछले वर्ष नक्सली हमले में वीरगति प्राप्त करने वाले सीआरपीएफ के शूरवीर जवान साहनवाज आलम की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर न केवल शहीद का परिवार, बल्कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, समाजसेवी, शहर के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं शहरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद साहनवाज आलम के फोटो पर पुष्प अर्पित कर की गई। श्रद्धांजलि देने वालों ने एक स्वर से कहा कि…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजकांग्रेस पार्टी में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की दिशा में जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार, 05 सितंबर 2025 को साहेबगंज के आजाद नगर छोटा पंचगढ़ स्थित स्वयंवर बैंक्विट हॉल में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के जिला अध्यक्ष चयन पर्यवेक्षक टोकिया प्रभु, प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला पर्यवेक्षक मणिशंकर, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य शमशेर आलम एवं प्रदेश महासचिव तनवीर आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी, सभी…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंज/ बरहरवाबरहरवा अस्पताल परिसर में साहेबगंज हेल्थ केयर विभाग एवं समाजसेवी सुमन कुमार के सहयोग से एक भव्य रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का माहौल उत्साह और सेवा भाव से सराबोर रहा, जिसमें न केवल आम नागरिक बल्कि स्वास्थ्यकर्मी भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से दीप प्रज्वलन कर बरहरवा के एस.डी.पी.ओ. नितिन खंडेलवाल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार एवं समाजसेवी सुमन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने रक्तदान को मानव जीवन की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़भारी बारिश ने नगर नवी पंचायत के नवीनगर गांव (बागड़ी पाड़ा) में एक गरीब विधवा महिला का आशियाना छीन लिया। पति का साया 10 साल पहले ही उठ चुका था, और तब से यह महिला अपने छह छोटे बच्चों के साथ कभी काम करके, तो कभी आसपास के घरों से भीख मांगकर जीवनयापन कर रही थी। बारिश की उस काली रात में उनका मिट्टी का घर पूरी तरह ढह गया। चारों ओर टूटी दीवारें, गिरी छत और बिखरी उम्मीदें ही रह गईं। लेकिन कहते हैं कि अंधेरे के बाद ही उजाला आता है। घटना की जानकारी मिलते ही…

Read More