Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़उपायुक्त मनीष कुमार ने आज जिला मत्स्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जाँच की। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों को सुव्यवस्थित और कार्यकुशल होना चाहिए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि ग्रामीण जनता तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के लिए कार्यालय प्रांगण में सूचना पट्ट एवं फ्लेक्सी बोर्ड लगाए जाएँ।…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़जिले में चल रही विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा उपायुक्त मनीष कुमार ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि अबुआ आवास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के शेष 150 आवास तथा 2024-25 में स्वीकृत 400 आवास को आगामी 15 सितम्बर तक पूर्ण करना अनिवार्य है। इसी प्रकार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 21 लंबित प्लिंथ जियो टैग तथा 2025-26 में 200 लंबित जियो टैग को भी निर्धारित तिथि तक पूरा करने का आदेश दिया…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा पाकुड़ की ओर से शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 25वां प्रतिभा सम्मान समारोह सह शैक्षिक संगोष्ठी का भव्य आयोजन जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर जिले के शिक्षा जगत से जुड़े अनेक शिक्षक, छात्र-छात्राएँ और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जिला शिक्षा अधीक्षक श्री नयन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। “माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विद्वान शिक्षकों और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपने विचार…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़आयुष विभाग की ओर से जिले में स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष पहल को आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया जा रहा है। आज मंगलवार को जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज पाकुड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलजोड़ा सहित अन्य 24 विद्यालयों में योग प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के 12 सफल एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों को यह नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके अलावा, पाकुड़ जिले के ही 5 अन्य अभ्यर्थियों को माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार द्वारा रांची में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस प्रकार, पाकुड़ जिले के कुल 17 अभ्यर्थियों को कक्षा 6 से 8 में गणित और विज्ञान विषय के लिए सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़जिले के आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएँ उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने धैर्यपूर्वक प्रत्येक आवेदक की बात सुनी और उपस्थित शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी आवेदन और शिकायतों की विधिवत जाँच कराकर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। विभिन्न विभागों से संबंधित रही शिकायतेंजनता दरबार में…

Read More

तालझारी (बालिका वर्ग) और उधवा (बालक वर्ग) बने विजेता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजझारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित खेलो झारखंड जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का पाँचवाँ दिन रोमांच और उत्साह से भरा रहा। प्रतियोगिता में अंडर–17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें मैदान में उतरीं और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में तालझारी का दबदबा दिनभर चले मुकाबलों में बालिका वर्ग का प्रदर्शन विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। प्रारंभिक दौर में उधवा, बड़हरवा, तालझारी और बरहेट ने क्वालीफाई किया। पहले सेमीफाइनल में बड़हरवा ने उधवा को…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजराजमहल प्रखंड के सभागार कक्ष में आज प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन प्रखंड प्रमुख महोदय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्री रणधीर सिंह एवं श्री अब्दुल बारीक, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूसुफ सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान किसानों को राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें प्रमुख योजनाएँ किसान समृद्धि योजना, बीज विनिमय एवं वितरण योजना, धान अधिप्राप्ति योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंज प्रखंड बोरियो एवं राजमहल स्थित विभागीय उद्यानिकी नर्सरी के जीर्णोद्धार कार्य का आज जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन ने स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की। यह कार्य NREP Agency द्वारा किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान श्री रंजन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण और मरम्मती कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर त्वरित गति से पूरा किया जाए, ताकि नर्सरियों को शीघ्र ही पूरी तरह क्रियाशील बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार के बाद इन नर्सरियों को किसानों और बागवानी प्रेमियों के लिए गुणवत्तापूर्ण फलदार पौधों, सब्जियों और फूलों के पौधों…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजबोरियो प्रखंड के ग्राम मदनशाही में मिजिल्स (खसरा) के दो पुष्ट मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीकाकरण महाअभियान चलाया। सिविल सर्जन साहिबगंज, डॉ. रामदेव पासवान के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य संक्रमण पर नियंत्रण, बच्चों को सुरक्षित करना और समुदाय को मिजिल्स–रूबेला टीकाकरण (MR Vaccine) के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान मदनशाही, बड़ा तौफीर, गोपाल चौकी और खुटहरी समेत प्रभावित क्षेत्रों में कुल 8 विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को मिजिल्स के लक्षण,…

Read More