Author: Raj Aryan

धनबाद : निरसा के कालूबथान ओपी क्षेत्र के बोरियो गांव में एन आई ए की टीम ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में डोनेटर एवं बारूद जब्त की है । एन आई ए टीम ने बोरियो गांव से संजय शर्मा नमक एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । एन आई ए की टीम ने उस घर से जिलेटिन दस पीस , कैप्सूल पांच सौ पीस के भारी मात्रा में इमोनियम नाइट्रेट जब्त की है ।टीम के इस करवाई से बोरियो गांव में हड़कंप है । टीम के अधिकारी ने इस मामले पर समाचार लिखे…

Read More

बुद्ध धर्मबल सबसे बड़े प्रचारक थे सम्राट अशोक – डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा भूली। भूली आई एस एल स्कूल के समीप नागरिक संघर्ष मोर्चा ने सम्राट अशोक की 2369 वां जयंती मनाया। सम्राट अशोक के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।मौके पर डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध ने आत्मज्ञान के बाद बौद्ध धर्म की स्थापना की और आगे चल कर मौर्यवंश के सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म का प्रचार किया। सम्राट अशोक प्रारंभिक काल में महान योद्धा रहे और कलिंग युद्ध में लाखों सैनिकों के मौत के बाद उन्हें करुणा का आभास हुआ। जिसके…

Read More

लोकसभा में धनबाद सांसद के सवाल पर रेल मंत्रालय का मिला जवाब धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने लोकसभा में अपने क्षेत्र के एक गंभीर मुद्दे को उठाया। उन्होंने मलकेरा (एमएलक्यू) और महुदा (एमएचक्यू) खंड पर स्थित समपार सं. AM-50 और AM-51 के बीच प्रस्तावित अंडरपास को निरस्त करने को कहा। ग्रामीणों की सुविधा के लिए वहां ओवरब्रिज (ऊपर सड़क पुल) के निर्माण की मांग रखी। रेल मंत्रालय ने इस पर जवाब देते हुए बताया कि समपार सं. AM-50 को पहले ही बंद कर दिया गया है और सड़क यातायात को समपार सं. AM-51 से डायवर्ट किया गया है। मंत्रालय…

Read More

धनबाद: धनबाद के जय प्रकाश नगर में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की उपाध्यक्ष पुनम राय के आवास पर एक सादे कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने जिलाध्यक्ष सीता राणा के उपस्थिति में महिला कांग्रेस का दामन थामा।महिलाओं ने सीता राणा का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पुनम राय ने कहा कि महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी और प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी के साथ जिलाध्यक्ष सीता राणा जी के निर्देशानुसार दर्जनों महिला ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और महिला कांग्रेस के क्रियाकलाप पर भरोसा जताया।…

Read More

धनबाद/भूली: भूली बी ब्लॉक स्थित मां मंगला चंडी दुर्गा मंदिर में वासंती दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। इस पूजा की शुरुआत आठ वर्ष पूर्व की गई थी और यह पूरे भूली क्षेत्र में एकमात्र दुर्गा पूजा है, जो मंदिर प्रांगण में आयोजित की जाती है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आते हैं। मां मंगला चंडी को मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी माना जाता है और भक्तों की आस्था है कि यहां आने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पूजा अनुष्ठान और कार्यक्रम अन्य आयोजन इस मंदिर में दुर्गा पूजा के…

Read More

धनबाद /भूली। भूली ओ पी क्षेत्र के पांडरपाला में जनजाति समुदाय के लोगों के आस्था का केंद्र ब्रह्मबाबा के टुंगरी जमीन पर भू माफिया द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश किए जाने के खिलाफ स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों ने भूली पुलिस को लिखित शिकायत की है।अपने शिकायत में ग्रामीणों ने कहा है कि उनके धर्मस्थल और आस्था के केंद्र ब्रह्मबाबा और सूर्य उपासना स्थल पर भू माफिया द्वारा कब्जा किए जाने से कभी भी माहौल बिगड़ सकता है। अपने आवेदन में ग्रामीणों ने भू माफिया द्वारा षडयंत्र करने और झूठे मामलों में फंसाने की आशंका जताई है।भूली…

Read More

भूली। भूली ओ पी परिसर में ओ पी प्रभारी अभिनव कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर मंथन किया गया। शांति समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से ईद और रामनवमी मनाने को लेकर अपना विचार साझा किया।बैठक में पूर्व पार्षद रंजीत कुमार ने कहा कि होली पर्व में संवेदनशील स्थान ई ब्लॉक सेक्टर दो में पेट्रोलिंग की बात उठाने के बाद भी पेट्रोलिंग नहीं करने के कारण झगड़ा हुआ। जहां भी सदस्यों द्वारा संवेदनशील स्थान बताया जाता है उसे गंभीरता से लेना चाहिए।राजू हाड़ी…

Read More

उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन महिलाओं के साथ षडयंत्र कर रही भाजपा सरकार – सीता राणा1 आधी आबादी को उसका हक मिलना चाहिए – संतोष कुमार सिंह धनबाद। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक के क्रियान्वयन, ओ बी सी महिला को आरक्षण देने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने धनबाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।धरना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष…

Read More

भूली। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने भूली ई ब्लॉक सेक्टर पांच में आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।पत्रकारों से वार्ता के दौरान सीता राणा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष आदरणीय गुंजन सिंह जी के निर्देशानुसार दिनांक 26 मार्च को रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें महिला आरक्षण विधेयक को अविलंब क्रियान्वयन करना और महिला आरक्षण में ओ बी सी महिला को आरक्षण देने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग…

Read More

धनबाद/भूली: भूली के पंचवटी नगर में काली मंदिर के समीप सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। पंचवटी नगर के काली मंदिर के पश्चिम दिशा में सड़क से सटे भू खंड पर रविवार को जेसीबी से नींव खोदा गया। और यहां धनबाद नगर निगम द्वारा लगाए गए करीब बीस पेड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।स्थानीय महिला रेणु सिन्हा ने बताया कि पिछले पंद्रह वर्षों से मकान बना कर रह रहे हैं। आगे की खुली जमीन सरकारी है। पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग मंडरा रहे थे। उन लोगों ने जेसीबी से पेड़…

Read More