Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा पहल, देशभर के लिए 500 करोड़ रुपए का संकल्प

    May 17, 2026

    सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए विज़न एआई से लैस नेक्स्ट-जेन मिनी एलईडी टीवी, व्यूइंग का अनुभव होगा और बेहतर

    May 14, 2026

    एल्बम “बेवफा लव” की शूटिंग का शुभारम्भ, डॉ. केपी गुप्ता ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Current Khabar
    • Home
    • Features
      • Example Post
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

      March 9, 2026

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      Lenovo Unveils IdeaPad Laptops, 5G Internet & a Snapdragon 8cx Chipset

      January 15, 2021
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

      March 9, 2026

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      Apple has Updated Their Patent to Protect the Use of Mesh Fabrics for its Canopy

      January 15, 2021

      Samsung Announces Galaxy Buds Pro, its Most Premium Earbuds

      January 13, 2021

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      Buy the Best Gaming Accessories at Amazon Grand Gaming Days

      January 15, 2021

      PlayStation 5 vs Xbox Series X Review: The ‘Consumer Choice’ Debate

      January 15, 2021

      सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए विज़न एआई से लैस नेक्स्ट-जेन मिनी एलईडी टीवी, व्यूइंग का अनुभव होगा और बेहतर

      May 14, 2026

      एल्बम “बेवफा लव” की शूटिंग का शुभारम्भ, डॉ. केपी गुप्ता ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

      May 14, 2026

      एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ही तय करेंगे भारत की ताकत: गौतम अदाणी

      May 11, 2026

      हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने यह साबित कर दिया कि अपराधी अगर डाल-डाल है तो पुलिस पात पात,

      May 6, 2026
    • Flash News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Current Khabar
    Home»News Bihar & Jharkhand»जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े अपराधिक घटनाओं की जांच कर, दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें :- मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन
    News Bihar & Jharkhand

    जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े अपराधिक घटनाओं की जांच कर, दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें :- मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

    Current Khabar officeBy Current Khabar officeMarch 13, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची
    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में राज्य में विधि व्यवस्था, रांची में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों के अद्यतन स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अपराध की घटनाओं पर हर हाल में लगाम लगाएं। राज्य में घटित अपराधिक घटनाओं की प्रवृत्ति को सूचीबद्ध करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पिछले कुछ समय में राज्य के भीतर घटित आपराधिक मामलों जैसे हत्या, डकैती, लूट, छिनतई, चोरी, साइबर अपराध सहित अन्य विभिन्न मामलों का अलग-अलग समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध मुक्त झारखंड का निर्माण उनकी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े अपराधिक की घटनाओं की जांच कर, संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। वैसे अपराधी जिन्होंने जमीन खरीद-बिक्री को लेकर हत्या तथा फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया है उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता के तौर पर सजा दिलाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अफीम की खेती रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। अफीम की खेती रोकने हेतु जंगल बचाओ ग्राम समितियों को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाओं की खबरें सुनने को मिली हैं। साइबर क्राइम पर भी प्राथमिकता के तौर पर कार्रवाई की जाए। साइबर क्राइम से सतर्क रहना जरूरी है इसके लिए लोगों को जागरुक भी करें।

    धनबाद जिला में विधि व्यवस्था का संधारण दुरुस्त करें
    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने डीजीपी को निर्देश दिया कि बीते कुछ महीनों में धनबाद जिला में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। प्रशासन धनबाद जिला में विधि व्यवस्था के संधारण पर विशेष नजर रखे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विगत दिनों धनबाद में घटित घटनाओं की तफ्तीश शीघ्र पूरा कर पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनबाद में अपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस निमित्त प्रशासन प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले राज्य के भीतर कई धार्मिक स्थलों पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ एवं अन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधिक घटनाएं कहीं-कहीं घटती हैं परंतु इन घटनाओं का असर पूरे राज्य में होता है अतएव यह जरूरी है कि ऐसी घटनाओं से जुड़े अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना किसी एक जगह पर होती है लेकिन उस घटना की वजह से पूरे राज्य की छवि खराब होती है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक स्थलों पर किस उद्देश्य से असामाजिक तत्वों द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है इसकी पूरी जांच होनी करें। राज्य के भीतर आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनी रहे यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन इन सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तभी अपराध नियंत्रण में सफलता मिलेगी।

    शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाएं
    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की सुविधा के लिए यह जरूरी है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में विभिन्न तरह के निर्माण कार्य जैसे फ्लाईओवर निर्माण, वॉटर पाइपलाइन का कार्य, नाला का निर्माण इत्यादि की वजह से अगर ट्रैफिक से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होती हैं तो इन सभी समस्याओं का वैकल्पिक उपाय निकलते हुए जाम की समस्या से आम जनता को निजात दिलाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची शहर में चलने वाले ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों को परमिट देने तथा रूट निर्धारित करने की दिशा में कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची शहर के भीतर परिचालन व्यवस्था के सुधार हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य की जाए तभी ट्रैफिक की समस्या का समाधान किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बसों के यात्री पड़ाव एवं समय का निर्धारण सुनिश्चित करें ताकि राहगीरों को सुविधा मिल सके। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि रांची शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह जरूरी है कि सड़क किनारे लगने वाले फुटपाथ दुकानों को वेंडिंग जोन का निर्माण कराकर व्यवस्थित किया जाए, इस निमित्त रांची नगर निगम द्वारा शहर के 11 चिन्हित स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वेंडिंग जोन निर्माण में अगर कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो मुख्य सचिव के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र कर लें।

    अवैध माइनिंग रोकें, अवैध खनन में शामिल लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें
    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य में अवैध खनन एक बड़ा मुद्दा है। अवैध खनन को लेकर राज्य की छवि धूमिल हो रही है। अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए विशेष नजर रखने की जरूरत है। अवैध खनन से जुड़े लोगों पर पुलिस कानूनी-कार्रवाई सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य और जिला स्तर पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स को सक्रिय करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कोयला, बालू, लौह अयस्क, पत्थर सहित अन्य खनिज संपदाओं के अवैध खनन और उसके ट्रांसपोर्टिंग को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन रोकने के नाम पर सिर्फ वाहनों को पकड़ कर FIR दर्ज करने की खानापूर्ति न करें बल्कि बिना चालान के वाहनों में कैसे कोयला लोडिंग की जाती है इसकी भी जांच सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना चालान वाहनों में कोयला लोडिंग नही की जा सके इसके लिए खनन कार्य करने वाले कोयला कंपनियों की जिम्मेदारी तय करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सिस्टम के भीतर कोई मिली भगत है तो, इसकी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष यह जानकारी दी गई की 31 जनवरी 2024 तक अवैध खनन से संबंधित 1632 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। 4557 वाहनों को जप्त किया गया है तथा 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि फाइन के रूप में वसूली की गई है।

    बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करें अधिकारी
    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य में बालू घाटों के टेंडर प्रक्रियाओं में तेजी लाएं। राज्य की जनता को सुगमता पूर्वक बालू उपलब्ध कराया जा सके यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैटिगरी-I वाले चिन्हित 369 बालू घाटों को ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। राज्य में 369 बालू घाटों का संचालन ग्राम पंचायत करेगी तभी ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहरी क्षेत्र में भी बालू की मांग को पूरा किया जा सकेगा। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने जानकारी दी की 369 बालू घाटों का संचालन पंचायत स्तर पर किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है, संचालन की सभी प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की राज्य में कैटिगरी-II की 444 बालू घाटों का टेंडर फाइनल कर दिया गया है। 444 बालू घाटों में से 241 बालू घाटों का एमडीओ एजेंसी फाइनल कर लिया गया है। 116 एमडीओ एजेंसियों के साथ एग्रीमेंट कर लिया गया है, पर्यावरण स्वीकृति मिलते ही इन सभी 116 घाटों में बालू का उठाव कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा।

    बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, डीजीपी श्री अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, सचिव परिवहन श्री कृपानंद झा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, सचिव खनन श्री जितेंद्र कुमार सिंह, सचिव उत्पाद एवं मद्य निषेध श्री मुकेश कुमार, डीजी, विशेष शाखा श्री अनुराग गुप्ता, एडीजी, अभियान श्री संजय आनंद लाटकर, निदेशक खान श्री शशि रंजन, परिवहन आयुक्त श्री प्रवीण प्रकाश, आईजी सीआईडी श्री असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी विशेष शाखा श्री एस० कार्तिक, उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी रांची श्री चंदन सिन्हा, ट्रैफिक एसपी रांची सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    jharkhand news JMM चंपई सोरेन सरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar office

    Related Posts

    सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए विज़न एआई से लैस नेक्स्ट-जेन मिनी एलईडी टीवी, व्यूइंग का अनुभव होगा और बेहतर

    May 14, 2026

    एल्बम “बेवफा लव” की शूटिंग का शुभारम्भ, डॉ. केपी गुप्ता ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

    May 14, 2026

    एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ही तय करेंगे भारत की ताकत: गौतम अदाणी

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    Oculus Quest X Headset: Discover a Shining New Star

    January 5, 2021

    iPhone Pro 13 Rumored to Feature 1 TB of Storage

    January 5, 2021

    Fujifilm’s 102-Megapixel Camera is the Size of a Typical DSLR

    January 5, 2021
    Top Reviews
    Mobiles

    Review: Mi 10 Mobile with Qualcomm Snapdragon 870 Mobile Platform

    9.1 By Current Khabar
    Mobiles

    Comparison of Mobile Phone Providers: 4G Connectivity & Speed

    8.9 By Current Khabar
    Tech

    Which LED Lights for Nail Salon Safe? Comparison of Major Brands

    8.9 By Current Khabar
    Advertisement
    Demo
    – Independence Day Special –
    About Us
    About Us

    Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    5 Things the Canon EOS R1 Needs to Compete With the Sony A1

    January 4, 2021

    VR – How the Gaming Industry Adapts to a New Reality

    January 4, 2021

    Hyundai’s Value Surges Amid Reports of Apple Electric Car Deal

    January 4, 2021
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Home
      • Tech
      • Gadgets
      • Mobiles
      • Breaking News
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.