देवेंद्रनाथ महतो समेत दर्जनों आंदोलनकारी अस्पताल रेफर
आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मी बैरिगेटिंग तोड़ पहुंचे सीएम आवास


रांची// राज्य के सहायक पुलिस कर्मी स्थाईकरण,वेतन बढ़ोतरी एवं अपने अन्य मांगों को लेकर पिछले 18 दोनों से आंदोलन जारी। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने सहायक पुलिस कर्मियों को अपना समर्थन दे रहे हैं। कल बुधवार को जेविकेएसएस उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो द्वारा घोषणानुसार आज शुक्रवार को सीएम आवास घेराव किया गया। सहायक पुलिसकर्मी मोराबादी मैदान से चरणबद्ध पैदल मार्च करते हुए सीएम आवास तक पहुंचे। और अपने मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव करते हुए नारेबाजी किया गया।
बताते चलें कि आज पैदल मार्च के दौरान आंदोलनरत सहायक कर्मी और प्रशासनिक पुलिस बल में जबरदस्त नोक झोंक भी हुआ। एवं जमकर लाठी चार्ज भी हुआ। सहायक पुलिस कर्मियों को आगे जाने से रोकने की कोशिश की गई। लेकिन कई बेरीकेटिंग को तोड़ते हुए सीएम आवास तक पहुंच गए। देवेंद्रनाथ महतो समेत आंदोलनरत दर्जनों पुलिसकर्मी पर जमकर लाठीचार्ज हुई। आंदोलन स्थल में देवेंद्रनाथ महतो बेहोश हो गए। आनंन फानन देवेंद्रनाथ महतो को विशेष स्वास्थ्य टीम के निगरानी में रिम्स अस्पताल रेफर किया गया। जहां फिलहाल इलाजरत है। देखते ही देखते रिम्स परिसर में भी शुभचिंतकों की काफी भीड़ लग गई। आज की इस घेराव में इंतेशाम अली, रविंद्र कुमार, संतोष महतो, मार्शल आदि हजारों संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।


