विशेष
BREAKING
अवतार पैलेस, न्यू बरगंडा गिरिडीह में धूम -धाम से सभी फ्लैट आनर ने नवरात्र महोत्सव मनाया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति केअ अनुसार गणेश वंदना से किया गया।
अवतार पैलेस, न्यू बरगंडा गिरिडीह में धूम -धाम से सभी फ्लैट आनर ने नवरात्र महोत्सव मनाया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति केअ अनुसार गणेश वंदना से किया गया। तत्पश्चात् मां दुर्गा की आरती नृत्य के साथ डॉ सर्जना शर्मा के साथ अन्य महिलाओं ने किया। फिर गरबा रास, डांडिया के अलावा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति फ्लैट निवासियों ने दी। इस मौके पर डॉ अनुज एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ कुमार, डॉ अशोक एवं डॉ सर्जना, नीलिमा प्रसाद, सरस्वती, मधुमिता, मिसेज तुलस्यान,
डॉली अग्रवाल सहित फ्लैट की सभी महिलाएं, बच्चे - बच्चियों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। वंही देर रात तक कार्यक्रम जारी रहा और खान-पान की अच्छी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान अवतार पैलेस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार ने बताया कि फ्लैट का उद्घाटन हुए दो वर्ष हुए, हमलोग यहां सभी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाते हैं, विगत वर्ष भी नवरात्र महोत्सव मनाया गया था तथा गणेश पूजा, सावन महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस आदि मनाते आ रहे हैं। इससे आपस में प्रेम, सौहार्द तथा मेल - मिलाप बढ़ता है