03 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

राहुल दूबे गिरोह के अपराधियों के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई में पाँच अपराधी गिरफ्तार

Admin
Admin admin
📅 02 Nov 2026, 11:15 PM IST
👁 71 views
WhatsApp Facebook
राहुल दूबे गिरोह के अपराधियों के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई में पाँच अपराधी गिरफ्तार
राहुल दूबे गिरोह के अपराधियों के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई में पाँच अपराधी गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी जख्मी
तीन पिस्टल, गोली, मैगजीन, मोबाईल, कार सहित अन्य आपत्तिजनक वस्तुएँ बरामद

अपराधकर्मियों के द्वारा कांके में फायरिंग की घटना सहित ए०के० इंटरनेशनल होटल एवं उरीमारी, हजारीबाग एवं टण्डवा में भी फायरिंग की गयी थी

आज दिनांक 30.10.2026 को राँची पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ अपराधी एक कार से रिंग रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उक्त प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा एक विशेष टीम का गठन करते हुए संदिग्ध अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रिंग रोड क्षेत्र में एक संदिग्ध कार को रोककर उसमें सवार चार अपराधियों को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से दो पिस्टल, गोली, मैगजीन एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों के राहुल दुबे गिरोह से जुड़े होने तथा गिरोह के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा कांके, हजारीबाग के ए. के. इंटरनेशनल होटल एवं उरीमारी सहित टण्डवा में फायरिंग की घटना में संलिप्त रहने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। इस संबंध में उनकी भूमिका एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों से प्राप्त जानकारी एवं उनकी निशानदेही के आधार पर गिरोह के एक अन्य सदस्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सीठियो क्षेत्र में छापामारी की गई। इसी दौरान पुलिस टीम पर एक अपराधकर्मी के द्वारा फायरिंग की गयी, जिसके उपरांत पुलिस के द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग गई, जिसमें उक्त अपराधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अपराधी को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में बेहतर इलाज हेतु रिम्स, राँची भेजा गया है। घायल अपराधी के पास से भी एक पिस्टल, गोली एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मुठभेड़ से संबंधित घटनाक्रम की आवश्यक जाँच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है।

बरामदगी :-
1.पिस्टल 03
2.गोली एवं मैगजीन।
3.मोबाइल फोन।
4.एक कार. जिसका उपयोग अपराधियों द्वारा किया जा रहा था।