23 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

Breaking News व्हाट्सएप पर अब सेट कर सकेंगे कवर फोटो इसके साथ ही अब नए अंदाज में दिखेगी बैकअप स्क्रीन!!

Admin
Admin admin
📅 31 Oct 2026, 11:16 AM IST
👁 114 views
WhatsApp Facebook
Breaking News   व्हाट्सएप पर अब सेट कर सकेंगे कवर फोटो इसके साथ ही अब नए अंदाज में दिखेगी बैकअप स्क्रीन!!
Breaking News

व्हाट्सएप पर अब सेट कर सकेंगे कवर फोटो इसके साथ ही अब नए अंदाज में दिखेगी बैकअप स्क्रीन!!

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए व्हाट्सएप नया कवर फोटो फीचर ला रहा है!!

प्रोफाइल फोटो से अलग कवर फोटो प्रोफाइल के सबसे ऊपर लैंडस्केप बैनर के रूप में दिखाई देगी!!

यूजर्स फोन की गैलरी से फोटो चुनने के साथ कैमरे से नई तस्वीर खींचकर भी कवर फोटो लगा सकेंगे!!

Meta AI की मदद से नई इमेज बनाने का विकल्प भी मिलेगा!!

व्हाट्सएप फोटो को लैंडस्केप फॉर्मेट के हिसाब से अपने आप क्रॉप करेगा!!

कवर फोटो की प्राइवेसी भी कंट्रोल की जा सकेगी,जिसमें Everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody के विकल्प होंगे!!

फिलहाल यह फीचर Android बीटा वर्जन 2.26.43.11 पर चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है!!

सभी यूजर्स के लिए लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है!!

इसके साथ ही व्हाट्सएप पर अब नए अंदाज में दिखेगी बैकअप स्क्रीन!!

व्हाट्सएप Android और iPhone दोनों पर चैट बैकअप स्क्रीन का नया और साफ-सुथरा डिजाइन ला रहा है!!

इसका मकसद यूजर्स के लिए बैकअप लेना और उसकी स्थिति समझना आसान बनाना है!!

नई मुख्य स्क्रीन पर बैकअप की स्थिति,मैन्युअल बैकअप शुरू करने का विकल्प और ऑटोमैटिक बैकअप की जानकारी आसानी से दिखाई देगी!!

यूजर्स यह भी देख सकेंगे कि ऑटोमैटिक बैकअप चालू है या नहीं और अगला बैकअप कब शेड्यूल है!!

बैकअप से जुड़ी दूसरी सेटिंग्स को अलग स्क्रीन पर रखा जाएगा,जिससे मुख्य स्क्रीन पर अनावश्यक विकल्पों की भीड़ कम होगी!!

अलग सेटिंग्स में यूजर्स बैकअप में वीडियो शामिल करना है या नहीं यह चुन सकेंगे!!

साथ ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से जुड़ी सेटिंग का विकल्प भी मिलेगा!!

नया इंटरफेस फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स और चुनिंदा स्टेबल वर्जन यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है!!

सभी यूजर्स तक पहुंचने में समय लग सकता है!!