Wednesday, 21 October 2026
Current Khabar

CM ने कसमार-बरलंगा निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा

Noor Hasan
Noor Hasan editor
📅 20 Oct 2026, 09:13 PM IST
👁 12 views
CM ने कसमार-बरलंगा निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा
CM ने कसमार-बरलंगा निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित स्थानीय दुकान में चखा पकौड़ी का स्वाद, वापसी के क्रम में सेवाती घाटी का भी किया निरीक्षण।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद, क्षेत्र की स्थिति एवं जनसुविधाओं के संबंध में ली जानकारी।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़क के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय आवागमन की दृष्टि से इस सड़क के महत्व एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया। वापसी के क्रम में मुख्यमंत्री ने सेवाती घाटी का भी निरीक्षण कर वहां की भौगोलिक स्थिति एवं सड़क मार्ग का अवलोकन किया।

सड़क संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क व्यवस्था से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य की प्रगति के साथ-साथ स्थानीय आवागमन की परिस्थितियों का भी जायजा लिया।

स्थानीय दुकान में चखा गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद

सड़क निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ बैठकर गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री का इस तरह स्थानीय दुकान पर पहुंचना वहां मौजूद लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहज एवं आत्मीय वातावरण में स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उनका हालचाल जाना।

स्थानीय लोगों से हुए रूबरू, किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने तीनकोनिया चौक पर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की स्थिति, स्थानीय जनजीवन एवं जनसुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्थानीय लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री एवं विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने उनसे मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की।
Share this article

संबंधित खबरें

अमड़ापाड़ा प्रखंड के गौरपाड़ा गाँव में लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी शुभ हाथों हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास
राजनीति