03 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

डेढ़ लाख रुपये के विवाद में छात्रा की हत्या, शव रेलवे पटरी पर फेंका; दंपती गिरफ्तार।

A
Amit Kumar reporter
📅 30 Oct 2026, 10:58 AM IST
👁 43 views
WhatsApp Facebook
डेढ़ लाख रुपये के विवाद में छात्रा की हत्या, शव रेलवे पटरी पर फेंका; दंपती गिरफ्तार।
गिरिडीह। चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर मिले युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, सरिया थाना क्षेत्र के कपिलो निवासी लक्ष्मी कुमारी की गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने बंधखारो निवासी विनोद मंडल और उसकी पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, सफेद बोरा और मोबाइल फोन बरामद किया है।
एसडीपीओ धनंजय राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि 20 सितंबर 2026 को चिचाकी स्टेशन के पोल संख्या 335/31 के पास अज्ञात महिला का शव मिला था। मामले में गोमो रेल थाना में यूडी कांड दर्ज किया गया था। बाद में बगोदर थाना में कांड संख्या 205/26 दर्ज कर एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई।
पुलिस के अनुसार, विनोद मंडल पिछले छह-सात वर्षों से लक्ष्मी कुमारी के संपर्क में था और उसकी पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करता था। आंध्र प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए लक्ष्मी ने उससे डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद में विनोद ने हत्या की योजना बनाई।
19 सितंबर को लक्ष्मी को बुलाकर एक सुनसान कमरे में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बोरे में भरकर चिचाकी रेलवे पटरी पर रख दिया गया, ताकि घटना दुर्घटना लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।