गोड्डा में 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के लिए आधार सेवाएं उपलब्ध।
◼️ *आधार सेवा केंद्र में एक ही स्थान पर मिल रही है आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाएं।*
================
गोड्डा जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में आधार सेवा केंद्र (ASK) के माध्यम से आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस केंद्र के शुरू होने से 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं सहित जिले के अन्य नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए एक ही स्थान पर सुविधाएं प्राप्त हो रही है।
आधार सेवा केंद्र में नए आधार नामांकन के साथ नाम एवं पता में सुधार, जन्मतिथि में संशोधन, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट, दस्तावेज़ अपडेट तथा आधार कार्ड प्रिंट कराने जैसी प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध हैं।
*आधार सेवा केंद्र का पता :-*
*गांधीनगर, भागलपुर रोड, गोढ़ी, गोड्डा, झारखंड – 814133।*
इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं सरल, सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है।
गोड्डा जिले में आधार सेवा केंद्र नागरिकों को बेहतर डिजिटल एवं नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
गोड्डा में 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के लिए आधार सेवाएं उपलब्ध।