04 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चार दिवसीय भव्य राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

A
Amit Kumar reporter
📅 27 Oct 2026, 08:29 PM IST
👁 35 views
WhatsApp Facebook
गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चार दिवसीय भव्य राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन
गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चार दिवसीय भव्य राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम मे
भव्य आयोजन को लेकर गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से शीर्ष बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
अध्यक्ष श्री दिनेश प्रसाद यादव ने आगे बताया कि यह टूर्नामेंट राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक सिलेक्शन ट्रायल भी है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा, जहाँ वे राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक 'सलूजा गोल्ड TMT' तथा सह-प्रायोजक 'नव अल्ट्रासाउंड' हैं।
बैठक में टूर्नामेंट के सफल संचालन, कोर्ट व्यवस्था, तकनीकी प्रबंध तथा बाहर से आने वाले खिलाड़ियों व रेफरी, अंपायर के ठहरने की पुख्ता व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा कर तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र चौधरी, सुनील मोदी, सचिव, एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।