लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी ने किक मारकर किया फाईनल मुकाबले का उद्घाटन
*लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी ने किक मारकर किया फाईनल मुकाबले का उद्घाटन
*अमड़ापाड़ा:-*
*आज अमड़ापाड़ा प्रखंड के आलूबेड़ा पंचायत अंतर्गत सिंगदेहरी गाँव के फुटबॉल मैदान में सिदो कान्हू क्लब, सिंगदेहरी द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच प्रतियोगिता के अंतिम दिन लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां उन्होंने फाईनल प्रतियोगिता का उद्घाटन फुटबॉल को किक मारकर किया।*
*इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी ने खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश देते हुए कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है लेकिन खेल से शारिरिक व मानसिक विकास भी होता है। हमारे राज्य के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी खेल के प्रति काफी संवेदनशील है और खेल को बढ़ावा देने के लगातार प्रयासरत है। साथ ही राज्य की सरकार आप लोगों के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन कर रही है, आप सभी उन योजनाओं का भरपूर लाभ लें।*
*वही केंद्रीय समिति सदस्य श्री विकास मुर्मू जी ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण खेल फुटबॉल है। इससे खिलाड़ियों का मानसिक व शारीरिक विकास के साथ साथ अनुशासन भी सीखने को मिलता है। खेल के माध्यम से आप सभी अपने अपने क्षेत्र का नाम भी रौशन कर सकते है। आज राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी राज्य के खिलाड़ियों के प्रति काफी गंभीर है और लगातार ही खेल को बढ़ावा देने हेतू लगातार प्रयासरत है।*
*मौके पर प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, कालीदास मुर्मू, थॉमस मुर्मू, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रधान मुर्मू, बबलू मुर्मू, करुण मंडल, सुनील मरांडी, मनोज सोरेन सहित क्लब के सदस्य साहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।*