13 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

गिरिडीह में विधिक सेवा सप्ताह हुआ का शुभारंभ ।

A
Amit Kumar reporter
📅 11 Nov 2026, 12:54 PM IST
👁 18 views
WhatsApp Facebook
गिरिडीह में विधिक सेवा सप्ताह हुआ का शुभारंभ ।
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह (प्रभार) श्री रवि शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह से विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रभारी श्री बिनोद कुमार के बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस हर साल 9 नवंबर को मनाया जाता है जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह हमेशा समाज की उन्नति तक अपनी पहुंच बन पाने का पूरा प्रयास करता है जो व्यक्ति न्याय से वंचित रह जाते हैं उसके लिए जिला विधिक सेवा का अधिकार उपलब्ध है जहां जिला विधिक सेवा का प्राधिकार द्वारा निशुल्क विधिक सहायता दी जाती है।जिला विधिक सेवा प्राधिकार बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे कर रही है। ऐसे लोग जिनकी आय ₹300000 (तीन लाख रुपये) से कम है या अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , अन्य आपदा से पीड़ित, महिलाएं, जेल में बंद है उन्हें निशुल्क विधिक सहायता दी जाती है।लोगों के बीच इस एक सप्ताह में गांव-गांव जाकर बताना है किन-किन लोगों को निशुल्क विधिक सहायता मिल सकती है या जो व्यक्ति जिस योजना के योग्य है इसका लाभ दिलाने का भी प्रयास जिला विधिक सेवा का प्राधिकार के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान बालश्रम, बाल विवाह, स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। सचिव महोदय के द्वारा यह बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में पीएलवी, बालश्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम मानव तस्करी के रोकथाम हेतु भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है की जानकारी दी। इस बाबत सचिव महोदय ने सभी मीडिया साथीयो से अपील की है कि इस कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक आम जनों तक पहुंचाएं ताकि लोगों को इसका लाभ दिया जा सके हमारे बच्चे सुरक्षित महसूस करें। इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सभी विद्वान अधिवक्तागण, पीएलबी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, शालिनी प्रिया , जय प्रकाश वर्मा तथा न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे।