05 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

गांव-गांव और घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, पीरामल स्वास्थ्य के विशेष वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

प्रिंस मिश्रा
प्रिंस मिश्रा reporter
📅 03 Nov 2026, 09:45 PM IST
👁 17 views
WhatsApp Facebook
गांव-गांव और घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, पीरामल स्वास्थ्य के विशेष वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी
पतना,
प्रतिनिधि

ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने और आम लोगों तक बुनियादी चिकित्सा सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष पहल की गई है। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान के निर्देशानुसार पीरामल स्वास्थ्य के विशेष स्वास्थ्य वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पतना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मधुसूदन महतो ने संयुक्त रूप से इन वाहनों को रवाना किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के ग्रामीण और दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को उनके घर के आसपास ही स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत पीरामल स्वास्थ्य की टीम विभिन्न गांवों में पहुंचकर घर-घर लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग करेगी। इस दौरान ग्रामीणों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच कर उनकी सेहत से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्रित की जाएंगी, ताकि संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सके।
अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क हेल्थ चेकअप एवं आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। विशेष रूप से वैसे ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें दूरी, आर्थिक परेशानी अथवा अन्य कारणों से अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होती है। घर-घर स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था से ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिल सकेगी तथा गंभीर बीमारी के लक्षण पाए जाने पर उन्हें आगे के उपचार के लिए उचित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के एसटीएस संजय किस्कू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तारिक अहमद, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नंदलाल सहित पीरामल स्वास्थ्य की टीम के सदस्य एलटी दीपक टुडू एवं बीटीटी कृपा सिंधु रजक उपस्थित थे।
मौके पर अधिकारियों ने पीरामल स्वास्थ्य की टीम को अभियान के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और जागरूकता गतिविधियां संचालित होने से बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव होगी। साथ ही समय पर जांच और उपचार मिलने से लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल स्वास्थ्य के इस संयुक्त प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।