राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत साकेत पुरी वार्ड संख्या-07 में महिला आरोग्य समिति की बैठक संपन्न।
◼️ *आयोडीन न्यूनता विकारों के प्रति जागरूकता एवं इसकी रोकथाम पर हुई चर्चा।*
================
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में आज दिनांक 02.11.2026 को साकेत पुरी, वार्ड संख्या-07 में महिला आरोग्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोडीन न्यूनता विकार नियंत्रण एवं इससे बचाव के उपायों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं को शरीर में आयोडीन की पर्याप्त मात्रा के महत्व, आयोडीन की कमी से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा इसकी रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक भोजन में आयोडीन युक्त नमक के नियमित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि आयोडीन की कमी से विशेषकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए संतुलित आहार के साथ आयोडीन युक्त नमक का सेवन आवश्यक है।
बैठक में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों तक भी आवश्यक स्वास्थ्य जानकारियां पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद, गोड्डा की उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा तिवारी, सहिया दीप्ति कुमारी, यूसीएफ बेबी कुमारी सहित महिला आरोग्य समिति की सदस्य उपस्थित रहीं।
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत साकेत पुरी वार्ड संख्या-07 में महिला आरोग्य समिति की बैठक संपन्न।